एक्सप्लोरर

नोएडा में यमुना के जलस्तर बढ़ने से लोगों की जेब पर पड़ रहा असर, सब्जियों की कीमतो में हुआ इजाफा

यमुना के बढ़ते जलस्तर से किसानों की फसल तबाह हो गईं हैं जिससे सब्जियों के दामों में 25% तक उछाल दर्ज की जा रही है नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली की मंडियों में महंगाई ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है.

पिछले कुछ दिनों की भारी बारिश और ओखला बैराज से छोड़े गए पानी ने यमुना के जलस्तर को बढ़ा दिया है. गुरुवार को बैराज का जलस्तर अपस्ट्रीम पर 198.40 मीटर और डाउनस्ट्रीम पर 198.25 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का स्तर 200.60 मीटर है. जलस्तर में बढ़ोतरी का सीधा असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्रों की खेती पर पड़ रहा है. हजारों बीघा फसल पानी में डूब चुकी है, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और सब्जियों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.

नोएडा के किसान करतार सिंह ने बताया कि यमुना के बढ़ते जलस्तर ने उनकी और अन्य किसानों की कमर तोड़ दी है. उनके अनुसार, लगभग 70 प्रतिशत सब्जी की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है, जबकि धान की फसल में भी 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है. इसके अलावा पशुओं के चारे की लगभग 90 प्रतिशत फसल जलमग्न हो गई है. यमुना किनारे के खेतों में बड़े पैमाने पर लौकी, तोरी, परमल और भिंडी जैसी सब्जियां उगाई जाती हैं. लेकिन जलभराव ने इन फसलों को बर्बाद कर दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यमुना का जलस्तर जल्द नियंत्रित नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं. इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और उपभोक्ताओं की रसोई दोनों पर संकट गहराएगा.

यूपी में पद नहीं, फिर भी पूरा भौकाल! मंत्री पुत्र के लिए प्रोटोकॉल लेटर ने मचाया हड़कंप

मंडियों में महंगाई की मार

फसलों की बर्बादी का सीधा असर स्थानीय मंडियों में देखने को मिल रहा है. दादरी की नवीन सब्जी मंडी के आढ़ती सोनू सैनी के अनुसार, सब्जियों के दामों में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में 65 रुपये किलो बिकने वाला परमल अब 80 से 85 रुपये किलो में बिक रहा है. वहीं लौकी, तोरी और भिंडी जो पहले 30 से 40 रुपये किलो में मिलती थीं, अब 40 से 45 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं.

दिल्ली की थालियों पर भी असर

दादरी मंडी से बड़ी मात्रा में सब्जी दिल्ली के आनंद विहार समेत कई बाजारों में सप्लाई की जाती है. लेकिन जलभराव के कारण किसानों द्वारा कम सब्जी लाने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है. इसका असर सीधे दिल्ली के उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है. सब्जियों की कम उपलब्धता ने दिल्ली-एनसीआर में महंगाई को और बढ़ा दिया है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ और भारी हो गया है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget