एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में लापरवाही देख भड़कीं सीईओ ऋतु माहेश्वरी, कहीं यूरिनल तो कहीं नाली थी गंदी, अधिकारियों पर लगा 2 लाख का फाइन

UP News: नोएडा प्राधिकरण सीईओ ऋतु माहेश्वरी विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए अलग-अलग सेक्टरों में गईं और लापरवाही देखृकर भड़क गईं.

Noida News: नोएडा में विकास कार्यों में लापरवाही के बाद अधिकारियों की क्लास लगाई गई. दरअसल जब नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी जायजा लेने के लिए अलग अलग सेक्टरों में गईं. तो कई जगह लापरवाही का मंजर नजर आया जिसको देख कर सीईओ अधिकारियों पर काफी भड़क गईं और अधिकारियों पर फाइन भी लगाया गया.

सीईओ ऋतु माहेश्वरी विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए सेक्टर-5 पहुंची और भूमिगत कार पार्किंग का निरीक्षण किया. उन्होंने देखा कि जगह-जगह सड़कों पर ही गाडियां खड़ी थी, इसके अलावा पार्किंग के बेसमेन्ट में पानी भी भरा हुआ था. पार्किंग के अलावा बाहर सड़कों पर भी अवैध तौर पर गाडियां खड़ी थी. इस लापरवाही को लेकर सीईओ ने इस मामले में वरिष्ठ प्रबन्धक, प्रबन्धक, सहायक प्रबन्धक को तलब किया.

नालियां गंदी दिखने के बाद 2 लाख का लगा फाइन
इसके बाद जब सीईओ नर्सरी के बाहर पहुंची तो वहां ड्रेन में बहुत गन्दगी और फ्लोटिंग मैटेरियल पाया गया, इसके अलावा औद्योगिक सैक्टरों 5, 8, 9 और 10 में नालियों में जगह-जगह गंदगी पाई गई. जिसके बाद इस मामले में जितने भी सेक्टर है वहां सफाईकर्मियों को हटाने के निर्देश दिए गए. सीईओ ने इन सेक्टरों में नालियां ड्रेन चोक होने की समस्या को देखते हुए कॉन्ट्रेक्टर  पर 2 लाख की पेनल्टी लगाए जाने का निर्देश दिया.

यूरिनल के अधिकारियों पर भी लगाया फाइन 
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने नोएडा सेक्टर-21ए के स्टेडियम चौराहे पर बीओटी आधार पर बने यूरनिल का भी निरीक्षण किया गया, जहां न कोई सफाईकर्मी था, और यूरिनल भी गंदा था. इसके बाद सीईओ ने बीओटी के कॉन्ट्रेक्टर  पर 2 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने का निर्देश दिया. वहीं निठारी के प्लेग्राउंड में गंदगी देख कर वहां के सफाई कॉन्ट्रेक्टर पर 2 लाख की पेनल्टी लगाई गई. 

ये भी पढ़ें:-

Amroha Crime: अमरोहा में बारात देख रहे थे टीचर, डीजे पर डांस कर रहे युवक ने अचानक की हर्ष फायरिंग, हो गया बड़ा हादसा

Shravasti News: नगरीय क्षेत्र में अगर आपका भी है ईंट उद्योग तो हो जाएं सावधान, मानक पूरा न होने पर होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget