एक्सप्लोरर

नोएडा में घरेलू मदद के बहाने बड़ा खेल! मां-बेटियों ने कर दी लाखों की चोरी

Noida News:तीनों ने कबूला कि वे सुनियोजित तरीके से घरेलू सहायिका के रूप में लोगों के घरों में काम करने जाती थीं और समय पाकर जेवरात, नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेती थीं.

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र की क्लियो काउंटी सोसाइटी, सेक्टर-121 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से लाखों रुपये के जेवरात की चोरी करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये महिलाएं मां और उसकी दो बेटियां हैं, जो घरेलू सहायिका बनकर घरों में काम करने जाती थीं और मौका मिलते ही कीमती सामान पर हाथ साफ कर देती थीं.
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने जानकारी दी कि हाल ही में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि क्लियो काउंटी में रहने वाले व्यक्ति के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जांच से सामने आया कि शिवानी और शालू, जो उस घर में घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थीं, चोरी की वारदात में शामिल हैं.
मां भी चोरी में शामिल
जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को यह भी पता चला कि इस अपराध में उनकी मां गीता देवी भी संलिप्त है, जो पहले से कई मामलों में संदिग्ध रही है. रविवार को पुलिस ने गीता देवी (पत्नी मानसिंह), शालू और शिवानी (पुत्रियां मानसिंह) को गिरफ्तार किया.
चोरी की नियत से ही जातीं थीं घरों में
पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों ने कबूला कि वे सुनियोजित तरीके से घरेलू सहायिका के रूप में लोगों के घरों में काम करने जाती थीं और समय पाकर जेवरात, नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेती थीं. उन्होंने कई अन्य चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है.
चोरी के जेवरात बरामद
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इन तीनों के पास से चोरी के कुछ जेवरात भी बरामद किए गए हैं और आगे की पूछताछ जारी है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन महिलाओं ने किन-किन इलाकों में इस प्रकार की वारदातें की हैं और चोरी के माल को कहां खपाया गया.
नौकरों की जांच कराने की अपील
इस घटना ने नोएडा के निवासियों को एक बार फिर घरेलू सहायिकाओं की पृष्ठभूमि की गहन जांच की आवश्यकता का एहसास कराया है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरेलू कर्मचारियों की नियुक्ति से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. नोएडा पुलिस की यह कार्रवाई निश्चित रूप से घरेलू चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मददगार सिद्ध होगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget