एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव से पहले यूपी को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में केंद्र, तैयारियों में जुटी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर खबर है कि बिहार चुनाव से पहले उसका उद्घाटन हो सकता है.

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है. जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब लगभग तैयार हो चुका है.  खबर है कि इसका 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और शेष काम 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा. बिहार विधानसभा चुनाव और दीपावली से पहले इसके उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा है. जैसे ही पीएम का समय मिलेगा, उद्घाटन की तारीख तय कर दी जाएगी.

यह एयरपोर्ट केवल हवाई यात्रा का नया केंद्र ही नहीं होगा बल्कि क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक विकास की बड़ी सौगात भी लेकर आएगा. करीब 29,500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा. यहां छह रनवे बनाए जाने हैं और पहले चरण में एक रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और कार्गो हब तैयार हो चुके हैं. पहले चरण में हर साल 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों के उपयोग की क्षमता होगी. आने वाले वर्षों में इसकी क्षमता 7 करोड़ यात्रियों तक बढ़ाई जाएगी. 

5 राज्यों को मिलेगा लाभ

इस एयरपोर्ट से न सिर्फ गौतमबुद्ध नगर जिले को, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के व्यापार और उद्योगों को नई उड़ान मिलेगी. यहां बनने वाले कार्गो हब और एमआरओ (Maintenance, Repair & Overhaul) सेंटर से क्षेत्र का औद्योगिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क मजबूत होगा. माना जा रहा है कि इस परियोजना से करीब साढ़े पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा.

दादी या नानी, किसके घर रहेगा निक्की भाटी का बेटा, हो गया फैसला

उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भी सरकार बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है. अनुमान है कि इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ लाख लोग जुट सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न सिर्फ एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे बल्कि साथ ही फिल्म सिटी और अन्य विकास योजनाओं की सौगात भी जनता को देंगे.

गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने दिसंबर 2021 में किया था. इसे स्विस कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) बना रही है. यह एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दिल्ली) का दबाव कम करेगा और दिल्ली-एनसीआर में अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा का नया द्वार बनेगा.

दीपावली से पहले उद्घाटन होने की स्थिति में यह एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी और पूरे क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनने जा रहा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget