एक्सप्लोरर

दीपावली के बाद यूपी को मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा, केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की तारीख का ऐलान कर दिया है.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा है कि नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 अक्टूबर को किया जाएगा.  केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उद्घाटन के 45 दिन बाद उड़ान संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में स्थित है, जो दिल्ली से लगभग 75 किलोमीटर दूर है. यानी 20 अक्टूबर को दीपावली के बाद 30 अक्टूबर को यूपी को बड़ा तोहफा मिलने वाला है.

केंद्रीय मंत्री ने बुधवार, 17 सितंबर को गाजियाबाद स्थित हिंडन हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा. हम उद्घाटन को और जल्दी करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हम इसे बहुत जल्द होते देख सकें. अभी, हमने जो तारीख तय की है वह 30 अक्टूबर है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उद्घाटन के 45 दिनों के भीतर हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं. 

राहुल गांधी की 'हाईड्रोजन बम' प्रेस वार्ता से पहले बीजेपी ने पूछा- क्या नेता प्रतिपक्ष विनाश चाहते हैं?

नायडू ने कहा एयरलाइंस जेवर हवाई अड्डे से परिचालन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. जेवर हवाई अड्डे से कम से कम 10 शहर जुड़ेंगे. मंत्री ने यह भी कहा कि यात्री उड़ानों की तुलना में कार्गो संचालन पर ध्यान केंद्रित करने वाले एक रणनीतिक हवाई अड्डे के रूप में इसका महत्व अधिक होगा. बता दें इस हवाई अड्डे का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत किया जा रहा है.  

बता दें रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट निर्माण कार्य का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में गिना जाएगा और इसके संचालन से पूरे एनसीआर क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा. उद्योग जगत और यात्रियों को इसके चालू होने का इंतजार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget