एक्सप्लोरर

नोएडा: नौकरी की तलाश में निकली युवती को दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार, 4 गिरफ्तार;दो फरार

दिल्ली से सटे नोएडा में नौकरी की तलाश में निकली युवती को 6 दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

नोएडा, एबीपी गंगा। दिल्ली से सटे नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नौकरी देने के बहाने से युवती के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप की इस घटना को 13 नवंबर की रात नोएडा के सेक्टर 63 के एक सुनसान पार्क में अंजाम दिया गया। बेटी की आबरू को सरेआम तार-तार करने वाले दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है।

गैंगरेप की इस खौफनाक घटना के बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप अपनी बेटियों को नोएडा में भेजने से पहले सौ बार सोचेंगे, क्योंकि कानून के रखवाले इस शहर में बेटियों की हिफाजत करने में नाकाम नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि नोएडा के सेक्टर 63 में एक बेटी की आबरू लुटती रही, लेकिन पुलिस के कानों तक कोई पुकार नहीं पहुंची। सेक्टर 63 नोएडा के पॉश इलाकों में से एक हैं, जहां पार्क में दरिदों ने एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। 6 दरिदों ने उसके साथ हैवानगी का खेल खेला। दरिंदगी की हद यहीं नहीं रुकी, उन दरिदों ने इस युवती के साथ मारपीट भी की।

नौकरी की तलाश थी लड़की

बता दें कि पीड़ित युवती नौकरी की तलाश थी। इस बीच उसके एक दोस्त ने उससे नौकरी दिलाने का वादा किया। बुधवार शाम उस लड़की को उसके दोस्त ने कागजात लेकर बुलाया। युवती कागजात लेकर युवक की बताई गई जगह एफएनएफ रोड के पास स्थित पार्क में पहुंची। इलाका सुनसान था और आसपास आबादी भी नहीं थी। जब युवती और युवक बात कर रहे थे, तभी दो लोग वहां पहुंचे और युवती से छेड़खानी करने लगे, जिसका युवक ने विरोध किया। युवकों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। उसके बाद अपने 4 और साथियों को बुलाकर दरिदों ने युवती के साथ गैंगरेप किया।आरोपियों ने गैंगरेप करने से पहले युवती के दोस्त पर जानलेवा हमला कर उसे भगा दिया था। फिर युवती के साथ करीब एक घंटे तक दरिंदगी करते रहे। जब युवती बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे लहुलहुहान अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

ये मामला मीडिया में आने के बाद खाकी की आंख खुली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी हैय़ ताबड़तोड़ एक्शन हुए, जिसके बाद 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अब भी दो आरोपियों की तलाश है। छापेमारी के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया। पुलिस को यकीन है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्त में होंगे।

नोएडा गैंगरेप मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया और एक आरोपी को कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया ।उसके बाद अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर तीन आरोपियों को और गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो अब तक इस गैंगरेप मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, शेष दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, युवती के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसके जिस्म को खरोच कर बुरी तरह घायल कर दिया। करीब आधा घंटे बाद दरिंगे वहां से चले गए। तब वो हिम्मत जुटा कर वहां की पुलिस चौकी पहुंची और दुष्कर्म की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वहीं, पीड़िता की हालत भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवती के शरीर और चेहरे पर चोट और खरोच के निशान हैं। जब लड़की अस्पताल में पहुंची थी तब उसकी हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन फिलहाल स्थिति काबू में बताई जा रही है।

नोएडा में दुष्कर्म की ये कोई पहली वारदात नहीं हैं। सपनों का ये शहर बेटियों के लिए नर्क बनता जा रहा है। आए दिन बेटियां यहां दरिंदगी का शिकार हो रही हैं। कई ऐसे मामले भी हैं, जहां नौकरी और शादी करने का झांसा देकर बेटियों को हवस का शिकार बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें:

नोएडा: दुष्कर्म के आरोप में मल्टीनेशनल कंपनी का प्रोजेक्ट मैनेजर गिरफ्तार ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेची जाती थी नकली शर्ट, नोएडा में फैक्ट्री सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget