एक्सप्लोरर

Noida Fire: केमिकल में शॉर्ट सर्किट से ड्राइक्लीनर की दुकान में लगी आग, दो लोग झुलसे

Noida Fire: फायर सर्विस यूनिट के पहुंचने से पहले आग बुझाते हुए दुकान के मालिक रुद्र प्रसाद दास और उनका वर्कर रामस्वरूप झुलस गए. जिनमें से एक को माइनर इंजरी और दूसरा व्यक्ति 10 प्रतिशत झुलसा है.

Noida News: नोएडा के थाना 24 क्षेत्र में सेक्टर 53 के गिझौड़ गांव में ड्राई क्लीनिंग की दुकान में सुबह 10 बजे शॉर्ट सर्किट से आग (Fire) लग गई. देखते-देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. आग को बुझाने की कोशिश कर रहे दुकान के मालिक और वहां काम करने वाला एक वर्कर झुलस गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. 

गौतमबुद्ध नगर के चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-53 नोएडा में ड्राई क्लीनर की दुकान में रखे केमिकल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. 

अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है
फायर सर्विस यूनिट के पहुंचने से पहले आग बुझाते हुए दुकान के मालिक रुद्र प्रसाद दास और उनका वर्कर रामस्वरूप झुलस गए. जिनमें से एक व्यक्ति को माइनर इंजरी और दूसरा व्यक्ति 10 प्रतिशत झुलसा है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है.

Watch: CM योगी का जागा प्रेम, शिवपाल यादव से बोले- 'आपको करते हैं पसंद', सपा नेता ने कहा- 'पांच साल में नहीं समझ पाए'

इससे पहले ग्रेटर नोएडा में एक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में आकर लाखों का कबाड़ जलकर राख हो गया. इस आग की चपेट में दो ट्रक भी आ गए और उनमें भी आग लग गई. ये घटना ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के चचेड़ा गांव की है. यहां पर आर्मी नॉर्थलैंड मैनेजमेंट कॉलेज के पास एक कबाड़े का गोदाम था, जिसमें शुक्रवार रात को अचानक आग लग गई, इस आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया. ग्रेटर नोएडा में स्क्रैप गोदाम शुरुआत में जब आग लगी तो वहां मौजूद लोगों ने पहले तो आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई और बेकाबू होने लगी. आग का विकराल रूप देखकर तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तेजी से आग पर काबू पाने के लिए काम शुरू किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget