एक्सप्लोरर

नोएडा: ब्रिटेन से लौटे 188 यात्रियों की हुई कोरोना टेस्टिंग, एक युवती में मिला नया स्ट्रेन

युवती को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की गयी है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

नोएडा: ब्रिटेन से हाल ही में लौटे 188 यात्रियों की कोविड-19 की आरटीसी-पीसीआर जांच करायी गयी, जिनमें से दो लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं और इनमें से एक युवती ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के नये प्रकार से संक्रमित पायी गयी है. जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुहास एल वाई ने बताया कि ब्रिटेन से आए 188 लोगों का कोरोना वायरस का आरटीसी-पीसीआर टेस्ट कराया गया. उसमें दो लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं. उन्होंने बताया कि इन दो लोगों की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई गई. उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट आई है, जिसमें एक युवती 'यूके स्ट्रेन' से संक्रमित पाई गई है. उन्होंने बताया कि युवती को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है

डीएम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में यूके स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि उक्त मरीज के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की गयी है और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है. जिलाधिकारी ने बताया कि यूके स्ट्रेन को लेकर दहशत में आने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से इसके उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि उक्त वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

सुहास एल वाई ने बताया कि ब्रिटेन से आए लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही है और उन्हें क्वॉरंटीन में रखा गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच भारत में 33 हजार लोग ब्रिटेन से आए हैं. अलग-अलग एयरपोर्ट पर इनकी जांच हो रही है. देश में अब तक कुल 118 लोग कोरोनावायरस के नए खतरनाक रूप से ग्रसित पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Corona Update: कोरोना से 13 और मौतें, ब्रिटेन से लौटे दो मरीजों में मिला नया स्ट्रेन

गाजियाबाद में 'डांसिंग कार' का कटा 41 हजार रुपये का चालान, पुलिस ने सीज किया वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget