एक्सप्लोरर

Catch The Rain 2025: जल संरक्षण पर केंद्र गंभीर, सभी विभागों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Noida News:केंद्रीय नोडल अधिकारी ने कहा जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है. निर्देश दिया कि मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए आपसी समन्वय के साथ जल संरक्षण के कार्यों को गति दें.

UP News: जल शक्ति अभियान (Catch the Rain-2025) के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग विभाग के निदेशक एवं केंद्रीय नोडल अधिकारी ऋतुराज मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और वर्षा जल संचयन तथा भूजल स्तर सुधार को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा की गई.

केंद्रीय नोडल अधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा जल ही जीवन है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने निर्देश दिया कि मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ जल संरक्षण के कार्यों को गति दें. उन्होंने सभी विभागों को जल संरक्षण योजना तैयार कर उस पर त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए.

भूजल की निगरानी पर जोर

भूगर्भ जल विभाग को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पीजोमीटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि भूजल स्तर की सटीक निगरानी की जा सके. इन आंकड़ों के आधार पर जल संकटग्रस्त क्षेत्रों की पहचान कर वहां पुनर्भरण कार्य सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने औद्योगिक प्राधिकरणों के साथ समन्वय बनाकर हाईराइज़ सोसायटियों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का ऑडिट कराने और उन्हें सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए. साथ ही, सभी प्राधिकरणों को जल आपूर्ति हेतु गंगाजल के अधिकतम उपयोग और भूजल दोहन को न्यूनतम करने का सुझाव दिया गया.

जन जागरूकता बढ़ाई जाएगी

मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों की आरडब्ल्यूए के साथ बैठकें आयोजित करें, ताकि वर्षा जल संचयन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जा सके. बैठक में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने अभियान की प्रगति से सभी को अवगत कराया. बैठक के अंत में केंद्रीय नोडल अधिकारी ने जनपद में अब तक किए गए कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया. इसके उपरांत उन्होंने क्षेत्रीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget