एक्सप्लोरर

नोएडा: महंगे लोन का झांसा फिर किडनैपिंग, पुलिस ने पकड़ा गैंग तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Noida Businessman Kidnapped: गैंग के सदस्य व्यापारियों को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर भरोसे में लेते थे. फिर अपने निजी खातों से बड़ी रकम ट्रांसफर कर देते थे .कुछ ही दिनों में 30% मासिक ब्याज मांगते थे.

UP News: सेंट्रल नोएडा में हथियारों के बल पर कंपनी मालिक और ड्राइवर के अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया. सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो मोटा लोन देने के बहाने व्यापारियों को फंसा कर 30% ब्याज वसूलते थे और न चुकाने पर अपहरण कर वसूली किया करते थे.

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर और एक किया सोनेट कार, ₹75,000 नकद, तीन मोबाइल फोन, एक घड़ी, आठ एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, दो चेकबुक, एक लैपटॉप, चार्जर और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं.

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 12 जून को सेक्टर पाई-2 स्थित यूनिटैक होराइजन सोसाइटी निवासी 65 वर्षीय चंद्रपाल यादव और उनके ड्राइवर सचिन का हथियारों के बल पर अपहरण किया गया था. चंद्रपाल सेक्टर-135 में पावन एनर्जी इंडिया के नाम से कंपनी चलाते हैं. बदमाश उनके घर से नकदी, फॉर्च्यूनर और किया सोनेट कार लेकर फरार हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सर्विलांस और विशेष टीम गठित की और शीघ्र ही पांच आरोपियों को धर दबोचा. रोहित पुत्र संजय दहिया सोनीपत सचिन पुत्र जयपाल सिंह,आशीष पुत्र कुशलपाल,राहुल पुत्र सुनील कुमार
प्रदीप मलिक पुत्र रनवीर मलिक पानीपत को गिरफ्तार किया है.

निजी खातों से देते थे रकम

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि
गैंग के सदस्य व्यापारियों को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर भरोसे में लेते थे. फिर अपने निजी खातों से बड़ी रकम ट्रांसफर कर देते थे और कुछ ही दिनों में 30% मासिक ब्याज की मांग शुरू कर देते थे. न चुकाने पर पीड़ितों का अपहरण कर वसूली की जाती थी.

कंपनी को दिया था 3 करोड़ का लोन

प्रवेंद्र और सुरेश नामक दलालों ने सितंबर 2024 में चंद्रपाल यादव के बेटों अक्षयदीप और चेतन को 3 करोड़ रुपये का लोन दिलवाया था. बदले में 30% ब्याज की मांग की गई. हालांकि पीड़ित परिवार ने 3.17 करोड़ रुपये लौटा दिए थे, लेकिन आरोपी अब दोबारा 3 करोड़ की मांग करने लगे.

बीटेक और बीबीए पास हैं आरोपी

आरोपियों में से कई पढ़े लिखे हैं, कोई BBA, कोई B.Com, कोई B.Tech और कोई रेसलर. कुछ पहले बैंकों और NBFC में लोन दिलाने का काम कर चुके हैं. यह पूरा गैंग हरियाणा के जींद जिले के किनाना गांव से ऑपरेट होता है, जहां कई लोग इस अवैध वसूली में शामिल हैं. पुलिस इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है और इनके आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच कर रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget