एक्सप्लोरर

नोएडा प्राधिकरण की बैठक में लिए गए अहम फैसले, सेमीकंडक्टर हब से फ्लैट रजिस्ट्री तक होंगे बदलाव

UP News: नोएडा प्राधिकरण की 218वीं बोर्ड बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास और नीतिगत सुधारों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्ष मुख्य सचिव मनोज सिंह ने वर्चुअली की.

Noida News: नोएडा प्राधिकरण की 218वीं बोर्ड बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास और नीतिगत सुधारों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह ने की, जो लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए.

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के अनुसार बैठक में कुल 437 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों को मंजूरी दी गई. इनमें सड़क, सीवर और बिजली जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विशेष फोकस किया गया है. सेक्टर-145 में 122 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को स्वीकृति मिली है, वहीं 315 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक ट्रांसमिशन उपकेंद्र भी बनाया जाएगा.

जर्जर हो चुकी सोसाइटों के लिए बनी नीति
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के अनुसार वहीं जर्जर हो चुकी पुरानी सोसाइटियों के पुनर्विकास (Redevelopment) को लेकर भी एक नीति को मंजूरी दी गई है, जिससे शहर की रिहायशी स्थिति को सुधारने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, सेक्टर-164 में पीपीपी मॉडल पर एक होटल और मोबाइल एवं सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब की स्थापना के लिए छह बड़े प्लॉट आरक्षित किए गए हैं.

रजिस्ट्री प्रक्रिया में बदलाव के संकेत
वहीं फ्लैट रजिस्ट्री की प्रक्रिया को तेज करने और पारदर्शी बनाने के लिए भी नीतिगत सुधारों पर बल दिया गया. इस बैठक के जरिए नोएडा शहर में निवेश को आकर्षित करने और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. नोएडा प्राधिकरण द्वारा लिए गए ये निर्णय शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे.

इधर,  ग्रेटर नोएडा में वैश्विक स्तर का ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) विकसित किए जाने की योजना पर तेजी से काम किया है. इसके माध्यम से विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों को व्यापार और निवेश के लिए बेहतरीन अवसर और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: वाह यूपी वालो! इस शहर के लोग एक महीने में गटक गए 32 करोड़ रुपये की शराब

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget