एक्सप्लोरर

नोएडा में डेंगू-मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष मुहिम, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

UP News: सीईओ ने कहा कि सभी सेक्टरों, सोसायटियों और गांवों में साफ-सफाई अभियान चलाया जाए और जलजमाव को रोकने के लिए कूलर, गमले, टायर आदि की जांच की जाए.

नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अगुवाई में मंगलवार को डेंगू और मलेरिया के रोकथाम को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री, कृष्ण करुणेश, महेंद्र प्रसाद, वंदना त्रिपाठी, सतीश पाल और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में यमुना नदी में बाढ़ के चलते डेंगू-मलेरिया फैलने की आशंका को देखते हुए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए.

सीईओ ने कहा कि सभी सेक्टरों, सोसायटियों और गांवों में साफ-सफाई अभियान चलाया जाए और जलजमाव को रोकने के लिए कूलर, गमले, टायर आदि की जांच की जाए. इस दौरान सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं. संजय कुमार खत्री को औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों और वर्क सर्किल 6 से 10 तक के सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई. महेंद्र प्रसाद को वर्क सर्किल 1 से 5 तक के सेक्टरों की जिम्मेदारी दी गई. वंदना त्रिपाठी को संस्थागत क्षेत्र, स्कूल और कॉलेजों की जिम्मेदारी दी गई. वहीं, कृष्ण करुणेश और सतीश पाल को वर्क सर्किल 1 से 10 तक के गांवों की जिम्मेदारी दी गई.

सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संस्थानों, कंपनियों, स्कूलों, अस्पतालों और कॉलेजों में सफाई सुनिश्चित करें, जलभराव रोकने के उपाय करें और जनजागरूकता अभियान चलाएं.

इस दौरान सीईओ ने कुछ प्रमुख निर्देश भी दिए हैं, जिनके मुताबिक उद्यान विभाग को सभी पार्कों और क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई-छंटाई करने और अपशिष्ट का निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए. वर्क सर्किल को खाली भूखंडों की सफाई और झाड़ियों-घास की कटाई कराने का आदेश दिया गया. जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा का छिड़काव और 15 दिन के भीतर सड़कों के गड्ढे भरने का निर्देश दिया गया. वहीं, प्रत्येक गांव में विशेष रूप से एक जूनियर इंजीनियर की तैनाती की जाएगी, जो सफाई और निगरानी की रिपोर्ट अधिकारियों को देंगे.

इसके अलावा, जिला अस्पताल में डेंगू और मलेरिया रोगियों के लिए अलग से बेड, दवाइयां और उपकरण आरक्षित करने के निर्देश भी दिए गए. इसके साथ-साथ जन-जागरूकता के लिए होर्डिंग और डिजिटल स्क्रीन पर वीडियो संदेश प्रसारित किए जाएंगे. सीईओ ने जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य विभागों के सहयोग से एक व्यापक अभियान चलाने का भी आदेश दिया है. साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों के जरिए आमजन तक रोकथाम के संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget