एक्सप्लोरर

नोएडा में 9वीं क्लास के छात्र ने दी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, अब पुलिस ने हिरासत में लिया

UP News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस को इलाके के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद से स्कूल प्रशासन और पुलिस सतर्कता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की, आरोपी हुआ गिरफ्तार.

Noida News: नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने चार स्कूलों में बम होने की झूठी धमकी देने वाले नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी ने ईमेल से धमकी दी थी कि स्कूलों में बम रखे गए हैं, जिससे स्कूलों में हड़कंप मच गया था. चार स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले में कार्रवाई की.

4 फरवरी की रात करीब 12:30 बजे हेरीटेज स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल को ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी. ईमेल में बच्चों और स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई थी और कहा गया था कि स्कूल परिसर में बम लगाए गए हैं. इस ईमेल की जानकारी 5 फरवरी को स्कूलों को हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इस धमकी से स्कूल स्टाफ और अभिभावकों में डर का माहौल पैदा हो गया.

ईमेल को ट्रैक कर आरोपी की पहचान की गई
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूलों को खाली कराया और छात्रों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और सघन जांच के बाद यह साबित हुआ कि प्राप्त सूचना पूरी तरह से झूठी थी. स्कूलों को फिर से सामान्य रूप से खोलने की अनुमति दे दी गई.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए थे कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस टीम के सहयोग से ईमेल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे दिल्ली के सरिता विहार स्थित उसके घर से हिरासत में लिया.

मामले के पीछे कक्षा नौवीं का क्षेत्र
आरोपी एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है और उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष है. उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया और समाचारों के माध्यम से सुना था कि नोएडा के विभिन्न स्कूलों में बम की धमकियां दी जा रही थीं. इस तरह की घटनाओं को देखकर उसे भी ऐसा करने का विचार आया.

आरोपी ने यूट्यूब पर बम धमकी से संबंधित वीडियो देखे थे, जिनमें बताया गया था कि इस तरह की झूठी धमकी भेजकर सुरक्षा एजेंसियों को उलझाया जा सकता है और प्रशासन में भय का माहौल पैदा किया जा सकता है. इन वीडियो ने उसे इस तरह की गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया. आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया ताकि उसकी असली लोकेशन और आईपी एड्रेस पुलिस तक न पहुंचे. इसके बाद, उसने बम रखने की झूठी सूचना भेजी.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा की ये तस्वीर देखकर दंग रह जाएंगे आप, आर्ट गैलरी में मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget