एक्सप्लोरर

जमानत के लिए चिन्मयानंद की बेतुकी दलील, त्वचा की बीमारी थी, डाक्टर ने मालिश ज़रूरी बताया था

इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्वामी चिन्मयानंद को झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत पर सुनवाई 8 नवंबर तक टाल दी। अब अगली सुनवाई तक चिन्मयानंद को जेल में ही रहना पड़ेगा

प्रयागराज, एबीपी गंगा।  शाहजहांपुर में एलएलएम छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पिछले चालीस दिनों से जेल में बंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद उर्फ़ कृष्ण पाल सिंह को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से फौरी राहत नहीं मिल सकी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर सुनवाई आठ नवम्बर तक के लिए टाल दी है। अदालत से कोई फौरी राहत नहीं मिलने की वजह से चिन्मयानंद को अब अगली सुनवाई तक जेल में ही रहना होगा। चिन्मयानंद की जमानत अर्जी का पीड़ित छात्रा की तरफ से विरोध किया गया और अदालत से उन्हें जमानत नहीं दिए जाने की गुहार लगाई गई। यूपी सरकार ने इस मामले में छात्रा और चिन्मयानंद दोनों की तरफ से अपराध किये जाने की बात कही गई। हाईकोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार से छात्रा के मजिस्ट्रेटी बयान की प्रमाणित कॉपी पेश करने को कहा है।

चिन्मयानंद की जमानत अर्जी में उन्हें पूरी तरह बेगुनाह बनाया गया है और छात्रा व उसके दोस्तों पर साजिश रचकर फंसाने का आरोप लगाया गया। वायरल वीडियो को लेकर भी चिन्मयानंद की तरफ से दलील पेश की गई। कहा गया कि उन्हें त्वचा संबंधी बीमारी पिछले कई सालों से है और डॉक्टर्स ने एक खास तेल व लोशन से मालिश कराने को कहा था। वायरल वीडियो में भी वह स्किन की बीमारी को ठीक कराने के लिए छात्रा से मालिश करा रहे थे। छात्रा से उन्होंने इसलिए मालिश कराई थी क्योंकि उसका परिवार काफी दिनों से उनके आश्रम में आता था। वकीलों ने मसाज को ज़रूरी बताने के लिए डॉक्टर्स के पर्चे भी अदालत में पेश किये। छात्रा की तरफ से चिन्मयानंद की इस दलील का विरोध किया गया और कहा गया कि अगर डाक्टर ने मालिश ज़रूरी किया था तो पूरे कपडे उतारने और पोती की उम्र की लड़की को ही क्यों चुना गया था। यह काम आश्रम के किसी नौकर व सेवादार से भी कराया जा सकता था। चिन्मयानंद के वकील इसका कोई जवाब नहीं दे सके।

इस मामले में चिन्मयानंद और छात्रा दोनों की ही दलीलें आज पूरी नहीं हो सकीं। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ नवम्बर की तारीख तय की है। चिन्मयानंद की तरफ से शिकायतकर्ता छात्रा व उसके परिवार वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए। कहा गया कि छात्रा के पिता पर अवैध वसूली के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है। छात्रा की तरफ से दिल्ली के लोधी रोड थाने में दर्ज कराई गई रेप की शिकायत पर अलग से केस दर्ज किये जाने की भी मांग की गई। मामले की सुनवाई जस्टिस राहुल चतुर्वेदी की सिंगल बेंच में हुई। इस मामले में शिकायतकर्ता एलएलएम छात्रा की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में छह नवम्बर को सुनवाई होनी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें

Embed widget