एक्सप्लोरर

गोंडा के इस परिवार के लिये सरकार की योजनाएं दूर की कौड़ी रहीं, गरीबी का दंश झेल रही है बेबस सुनीत

सरकार ने गरीबों के लिये तमाम योजनाओं का एलान किया है. आवास से लेकर खाने पीने की सुविधा तक, लेकिन ये सब उस वक्त बेइमानी साबित होता है जब कोई परिवार इन योजनाओं से अछूता रह जाता है.

गोंडा: सरकार गरीबों की बेबसी दूर करने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन सत्ताशीन नेताओं द्वारा जनता की उपेक्षा व नौकरशाही की लापरवाही के चलते बेबस गरीबों के लिए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं भी बेबसी का पर्याय बनती जा रही हैं. कुछ ऐसी ही दर्दनाक तस्वीर गोंडा जिले के झंझरी ब्लॉक से सामने आई है.

नहीं मिला किसी भी योजना का लाभ

यहां डडवा कानूनगो गांव की रहने वाली सुनीत पिछले कई सालों से अपने बच्चों को लेकर छप्पर के मकान में रहकर गरीबी का दंश झेल रही है. सरकार की कोई भी योजना सुनीता की मुफलिसी का सहारा न बन सकी. सुनीत को आज तक ना ही आवास, ना ही शौचालय, न ही उज्जवला योजना का लाभ मिला. उपेक्षाओं की पराकाष्ठा की सभी हदें तो तब पार हो गयी जब इस परिवार को सभी प्रकार की योजनाओं से वंचित रखा गया. जिसके लिए वह दर दर भटकती रही लेकिन सुनने वाला कोई नहीं.

बीडीओ को सौंपी गई जांच

इस मामले में जब सीडीओ शशांक त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह सूचना अभी मेरे संज्ञान में आई है और ऐसा होना दुर्भाग्यपुर्ण है. इसकी जांच में झंझरी ब्लॉक के बीडीओ(खंड विकास अधिकारी) को दी है और दो दिन में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह परिवार जिस भी योजना के लिए पात्र होगा उसे निश्चित रूप से उसका लाभ दिलवाया जाएगा.

सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने के दावों का ढिंढोरा पीटने वालों को आईना दिखती यह खबर फिलहाल एक हो लेकिन आज भी न जाने कितने बेबस, गरीब ऐसे हैं जिन्हें दो जून की रोटी, और सिर ढकने के लिए मकान मयस्सर नहीं, जिसके लिए वे आज भी दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें.

झांसी: परीक्षा देने जा रही 11वीं की छात्रा के साथ ऑटो में गैंगरेप, नशीला पदार्थ देकर वारदात को दिया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget