एक्सप्लोरर

Delhi-Dehradun Expressway: नितिन गडकरी ने कहा- 'दिल्ली से देहरादून फ्लाइट से कोई नहीं जाएगा, दो घंटे में सड़क से पूरी होगी दूरी'

Muzaffarnagar News: नितिन गडकरी ने कहा "इस देश में पैसे की कमी नहीं है, देश में ईमानदारी से काम करने वाले नेताओं की कमी है. मैं ठेकेदार को कहता हूं अगर गलत काम किया तो बुलडोजर के नीचे डाल दूंगा."

Delhi-Dehradun Expressway: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे जहां उन्होंने नुमाइश ग्राउंड में दो दिवसीय कृषि एवं पशु मेले का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, सांसद सतपाल सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला भी मौजूद थे. इस दौरान गडकरी ने दावा किया कि अब दिल्ली से देहरादून कोई भी फ्लाइट से नहीं जाएगा. महज दो घंटे में देहरादून और पौने दो घंटे में हरिद्वार पहुंचा जा सकेगा. 

नितिन गडकरी ने मुजफ्फरनगर में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब कोई भी आदमी दिल्ली से देहरादून फ्लाइट में नहीं जाएगा. 2 घंटे में देहरादून और पौने 2 घंटे में हरिद्वार और बीच में मुजफ्फरनगर को भी जोड़ दूंगा. आप चिंता मत करिए. उन्होंने कहा कि बीच में जब मैं आया था तो मैंने पुराना रोड देखा, जिसके बाद मेरे मन में ये योजना आई. मैं अक्सर कहता हूं पैसे की कोई कमी नहीं है. मैं एक लाख करोड़ का रोड बना रहा हूं. दिल्ली से मुंबई के बीच, इसी तरह के 32 एक्सप्रेस हाईवे बना रहा हूं.

देश में ईमानदार नेता की कमी

नितिन गडकरी ने कहा "इस देश में पैसे की कमी नहीं है, देश में ईमानदारी से काम करने वाले नेताओं की कमी है. मुझे इतना काम करने का मौका मिला लेकिन आपको एक ऐसा कोई ठेकेदार नहीं मिलेगा कि जो बता सके के ठेका लेने से पहले मंत्री जी के घर जाना पड़ा. करप्शन फ्री, टाइम बाउंड और गारंटी के साथ अच्छा काम होगा और इसलिए मैं ठेकेदार को कहता हूं कि अगर गलत काम किया तो याद रखना कि तुम्हें बुलडोजर के नीचे डाल दूंगा." 

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि इस कृषि और पशु मेले से किसानों में अभिरुचि जागृत हुई है. पशुओं के प्रति इंसानों का प्रेम बढ़ा है. अभी तक तो ये था कि पशु क्यों पाले और कैसे पाले. मेले में पशुओं को कैसे चारा खिलाया जा रहा है कैसे रखरखाव किया जा रहा है सब ये देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये पशु मेला किसानों के लिए बहुत लाभदायक होगा. इससे किसान उन्नति की ओर अग्रसर होगा और उनकी आय भी ज्यादा होगी. 

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के इन अफसरों से सीएम योगी बेहद नाराज, नसीहतों के बाद भी नहीं सुधरे, गाज गिरनी तय

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget