एक्सप्लोरर

Hardoi News: नितिन अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- ‘उनकी सरकार में की जाती थी गौ माता की हत्या’

UP News: योगी सरकार के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गौ माता की हत्याएं की जाती थी.

Nitin Agarwal Slam Akhilesh Yadav:  हरदोई (Hardoi) के गांधी मैदान में दिव्यांगों के लिए उपकरण वितरण कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया है. नितन अग्रवाल ने हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं को अपमानित करती चली आ रही है. उन्होंने अखिलेश यादव के ट्वीट के जवाब में कहा कि सपा सरकार में गौ हत्या होती थी और सपा सरकार के संरक्षण वाले लोग स्लॉटर हाउस चलाते थे. बीजेपी की योगी सरकार गौवंशों की रक्षा और सेवा कर रही है. अखिलेश यदुवंशी है कभी समय मिले तो किसी कान्हा गौशाला में जाकर गायों की सेवा कर आएं.

लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान कर रही है सपा
नितिन अग्रवाल ने कहा अभी हाल ही में विधानसभा का सत्र आहूत हुआ था और एक सप्ताह तक चला था. नितिन अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी जो लगातार लोकतांत्रिक परंपराओं को अपमानित करती चली आ रही है अगर कोई मुद्दा है कोई जनता की आवाज उठाना चाहते थे तो सदन में उपस्थित होकर बात को रख सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने कहा कि जब जब बात आती है चर्चा कराने की सरकार कहती है विपक्ष अपनी बातों को रखें हम जवाब देने को तैयार हैं पर वह वॉक आउट करते हैं.

आरोप केवल लगाने से सिद्ध नहीं होता
नितिन अग्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं का हम कैसे पालन करें इस पर बात करनी है तो उसमें विपक्ष सदन में मौजूद नहीं होता है और सबसे बड़ी बात है कि कल सदन के आखिरी दिन जब नेशनल एंथम हो रहा था तो उस वक्त विपक्ष ने बेवजह वॉकआउट किया है यह भारत के संविधान को अपमानित करने वाली बात है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से कहना चाहता हूं कि आरोप केवल आरोप लगाने से सिद्ध नहीं होते हैं. जनता ने आपको और आपकी पार्टी को सही जगह पहुंचा दिया है.

अखिलेश के सारे आरोप निराधार
नितन अग्रवाल ने कहा कि जनता आज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है बीजेपी के कार्यक्रमों के साथ खड़ी है अखिलेश के सारे आरोप निराधार हैं. जनता ने उन्हें नकार दिया है. अखिलेश यादव के गायों को लेकर किए गए ट्वीट पर नितिन अग्रवाल ने कहा अखिलेश की सरकार में गौ माता की हत्या होती थी. जो स्लॉटर हाउस चलाते थे उनकी ही सरकार के संरक्षण के लोग थे जो गौ हत्या में शामिल थे. हमारी सरकार योगी सरकार ने गाय को एक जगह इकट्ठा करके उनको संरक्षित किया है गौशाला बनाकर उनकी सेवा करने का सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने आपको यदुवंशी कहते हैं. यदुवंशी तो गाय की बड़ी सेवा करते है और अगर वह गाय की वाकई सेवा करते हैं तो हमारी सरकार की बनाई हुई किसी भी गौशाला में जाकर सेवा करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Ankita Bhandari Murder: अंकिता केस के आरोपी पुलकित आर्य के करीबियों पर गिरेगी गाज, भाई को पिछड़ा आयोग से हटाने की तैयारी

Raebareli News: बिना सर्च वारेंट के महिला सिपाहियों के घर में घुसी पुलिस, अश्लील हरकत करते हुए की मारपीट, जानें- मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget