एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह से मिला एवरेस्ट पर फतह करने वाला निम-जिम का दल, रक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

एवरेस्ट को फतह करने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, जवाहर पर्वतारोहण संस्थान और विंटर गेम्स की सयुंक्त टीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.

नई दिल्ली. एक जून को विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (Nehru Institute of Mountaineering), जवाहर पर्वतारोहण संस्थान (Jawahar Mountaineering Institute) एवं विंटर गेम्स की सयुंक्त टीम ने मंगलवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निम और जिम की संयुक्त टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ ही निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट से जल्द नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दौरे पर आने की बात भी कही.

एवरेस्ट फतह करने वाली निम-जिम की टीम का नेतृत्व कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने किया. इस दौरान कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने रक्षा मंत्री को ‘आइस एक्स’ सौंपा और अभियान की पूरी जानकारी दी.

कर्नल अमित बिष्ट की अगुवाई में एवरेस्ट फतह
बता दें कि एक जून को निम-जिम के संयुक्त दल ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट की अगुवाई में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट का सफल आरोहण किया था. निम और जिम और विंटर स्पोर्ट्स का 6 सदस्यीय संयुक्त दल सुबह 6.20 बजे एवरेस्ट शिखर पर पहुंचा था.

रक्षा मंत्री से मुलाकात करने वाले दल में निम के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट, हवलदार अनिल चौधरी, दीप बहादुर शाही और जिम के हवलदार इकबाल खान, हवलदार चंदर नेगी और महफूज इलाही शामिल थे. सबसे अहम बात यह है कि कर्नल अमित बिष्ट अपने कार्यकाल के दौरान एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने वाले निम के पहले प्रिंसिपल हैं. एक अप्रैल को निम और जिम का संयुक्त अभियान दल माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर चढ़ने के लिए निकला था. यह दल एवरेस्ट पर सफल आरोहण के बाद बेस कैंप लौट आया.
 
कोरोना काल में ही निम ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास 6 चोटियों का सफल आरोहण किया था. निम की टीम ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के साथ मिलकर एलएसी पर पेट्रोलिंग कम माउंटेनियरिंग अभियान चलाया था. इसमें 6 दिन में छह हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली छह चोटियों का आरोहण कर एक रिकॉर्ड बनाया गया है. इस अभियान दल ने नेलांग घाटी स्थिति एलएसी पर मुलिंग्ला से लेकर माणा तक 75 किलोमीटर की पेट्रोलिंग की थी.

ये भी पढ़ें:

BJP vs SP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा- यूपी चुनाव हार जाएगी बीजेपी, बदलाव चाहते हैं लोग

UP CM-Deputy CM Meet: अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया- आखिर आवास पर क्यों पहुंचे थे सीएम योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget