एक्सप्लोरर

यूपी में खतरनाक हुआ कोरोना संक्रमण, हालात खराब होने के बाद इन जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू

यूपी में बीते 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा केस सामने आने के बाद राज्य में हालात बेकाबू हो रहे हैं. वहीं, धीरे धीरे जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर अब जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तकरीबन बेकाबू होता जा रहा है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अलग-अलग जिलों के डीएम ने सख्त फैसले लेने शुरू कर दिया हैं. राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. इसके तहत रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा. वहीं, जिस तेजी से अन्य शहरों में संक्रमण भयावह रूप से फैल रहा है, इसे देखते हुये अब यहां पर कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है.

इन जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू

दिल्ली एनसीआर में आने वाले नोएडा, गाजियाबाद में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है. यहां भी रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. इसके अलावा मेरठ, कानपुर, बरेली और वाराणसी में भी प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. इन जिलों में भी रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. इस दौरान आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा. जरूरी सेवाओं को छोड़कर पूरी तरह से आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

कोरोना संक्रमण ने तोड़े रिकॉर्ड आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 39 और लोगों की मौत हो गई और 8490 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 संक्रमित 39 और मरीजों की मौत हो गई, इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9003 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रसाद ने बताया कि, राज्य में इस वक्त 39,338 मरीज उपचाराधीन हैं. इनमें से 50% मामले सिर्फ चार जिलों लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर से हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में दो लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है.

ये भी पढ़ें.

UP: पुलिस की कार्रवाई में धरा गया अवैध हथियारों का सौदागर कालिया, फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget