एक्सप्लोरर

बंदूक के साथ सेल्फी ले रही थी नवविवाहिता, गोली लगने से हुई मौत, फिर हुआ ये

नवविवाहिता की बंदूक के साथ सेल्फी लेते समय गोली लग जाने से मौत हो गई. बंदूक और राधिका के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

Selfie with Gun: हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के खत्ताजमालखां में नवविवाहिता की बंदूक के साथ सेल्फी लेते समय गोली लग जाने से मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के पिता राकेश कुमार ने मृतका के पति आकाश, उसके ससुर राजेश, सास पूनम और जेठ उमंग के खिलाफ दहेज में 2 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है जिसकी जांच शुरू कर दी गई है.

दरअसल, खत्ताजमालखां निवासी आकाश गुप्ता का विवाह दो माह पहले माधौगंज कस्बे के अन्नपूर्णा नगर निवासी राकेश गुप्ता की पुत्री राधिका के साथ हुआ था. दिन के लगभग दो बजे ससुराल में ही बंदूक के साथ सेल्फी लेते समय गोली चल जाने से राधिका गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. राधिका के गले में लगी गोली आर-पार हो गई.

बंदूक और राधिका के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है

मामले की सूचना पाकर सीओ सतेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की. बंदूक और राधिका के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. राधिका के मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए. इस मामले में मृतका के पिता राकेश कुमार ने मृतका के पति आकाश उसके ससुर राजेश व सास पूनम और जेठ उमंग के विरुद्ध दहेज में 2 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया. एएसपी ने कहा कि पति-पत्नी के द्वारा बंदूक से सेल्फी लेने के दौरान घटना की बात कही जा रही है. लेकिन मामले में एफआईआर दर्ज कर सभी तथ्यों की विस्तृत जांच और कार्यवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

मीनाक्षी लेखी के बयान पर राकेश टिकैत का तंज, कहा- किसी के कहने पर बयान पढ़ा होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत के जमीन वाले ट्वीट पर सियासत, 3 साल बाद सोशल मीडिया का सहारा क्यों?
ऋषभ पंत के जमीन वाले ट्वीट पर सियासत, 3 साल बाद सोशल मीडिया का सहारा क्यों?
दिल्ली-झारखंड की तरह यूपी में भी आंदोलन की तैयारी, लखनऊ में बना जस्टिस मोर्चा
दिल्ली-झारखंड की तरह यूपी में भी आंदोलन की तैयारी, लखनऊ में बना जस्टिस मोर्चा
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी

Embed widget