एक्सप्लोरर

New Year 2025 पर नोएडा में इन रास्तों पर जानें से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये रूट्स होंगे डायवर्ट

Noida News: नोएडा में न्यू ईयर पर लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है. इसके तहत एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.

New Year 2025: नोएडा में नए साल का जश्न 31 दिसंबर को दोपहर बाद शुरू हो जाता है नोएडा और एनसीआर से एक से डेढ़ लाख लोग जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होते है. नए साल के मौके पर नोएडा में कई रास्ते बंद रहेंगे. नोएडा पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सेक्टर-18 और आसपास के स्थानों पर लोगों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक योजना बनाई गई है. इस योजना के तहत एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.

नोएडा ट्रैफिक पुलिस में डीसीपी लखन यादव ने कहा कि जाम से बचाने के लिए सेक्टर-18 की पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. इस सेक्टर में अभी कुछ जगह सड़क पर पार्किंग होती है. अधिकारियों ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सड़क पर पार्किंग नहीं होने दी जाएगी. सिर्फ बहुमंजिला पार्किंग में ही वाहन खड़े कर सकेंगे. इस पार्किंग में करीब तीन हजार वाहन खड़े हो सकेंगे.

लोगों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान
नए साल के मौके पर सेक्टर-18 और आसपास के स्थानों पर लोगों को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने योजना तैयार कर ली है. इसके तहत सेक्टर-18 में सिर्फ तीन रास्तों से ही प्रवेश दिया जाएगा. बाकी रास्तों से लोग बाहर आ सकेंगे. यह व्यवस्था 31 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से देर रात तक लागू रहेगी. यहां पर व्यवस्था संभालने के लिए करीब 25 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

डीसीपी लखन यादव ने बताया कि सेक्टर-18 के अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्थित जीआईपी, गार्डन गलेरिया, डीएलएफ, सेंटर स्टेज, लॉजिक्स, मोदी मॉल और मुख्य बाजारों के आसपास यातायात को लेकर सर्वे किया गया. सेक्टर-18 और आसपास के मॉल और पब में आने वाले लोग अपने वाहनों को सेक्टर-18 स्थित बहुमंजिला पार्किंग में खड़े कर सकेंगे. अट्टा पीर चौक से आकर एचडीएफसी बैंक कट से बहुमंजिला पार्किंग में प्रवेश कर सकेंगे.

इन रास्तों पर वाहनों की रहेगी नो एंट्री
एचडीएफसी के अलावा रेडिसन होटल तिराहे से और नर्सरी तिराहे के पास बने कट से सेक्टर-18 के अंदर जा सकेंगे. नर्सरी तिराहा से अट्टा पीर चौक और सेक्टर-18 मेट्रो की ओर और वापसी में सेक्टर-18 से अट्टा पीर चौक को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है. गुरूद्वारा के पास एफओबी से पहले और बाद में सेक्टर 18 में जाने वाले दोनों कट बंद रहेंगे. सेक्टर-18 मेट्रो के नीचे से सेक्टर-18 की ओर जाने वाला रास्ता भी वाहनों के लिए बंद रहेगा.

इस कट से सिर्फ बाजार से निकलने वाले वाहनों को आने दिया जाएगा. सेक्टर-18 मुजायक होटल के दोनों ओर बने कट से प्रवेश बंद रहेगा, सिर्फ सेक्टर के अंदर से निकलने की सुविधा रहेगी.सोमदत्त टावर से सेक्टर-18 चौकी की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा. जरूरत पड़ने पर सेक्टर-17, 18 नलकूप तिराहा से नर्सरी तिराहा की ओर जाने वाले मार्ग को भी बंद कर दिया जाएगा.

ट्रैफिक को किया जाएगा डायवर्ट
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-104 स्थित स्टर्लिंग मॉल के सामने वाहनों का दबाव बढ़ने पर हाजीपुर चौक व लोटर ब्लू वर्ड तिराहे से वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा. सेक्टर 37 की तरफ से आकर जीआईपी व गार्डन गलेरिया मॉल के अंदर बनी पार्किंग में वाहन जा सकेंगे. सेक्टर-32 मॉल के निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर सकेंगे. यहां जरूरत पड़ने पर लॉजिक्स तिराहे से सेक्टर 31,25 चौक की ओर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा. सेक्टर-137 एडवांट नेविस बिजनेस पार्क की पार्किंग में वाहन आ-जा सकेंगे. इसी तरह ग्रेटर नोएडा स्थित गौर सिटी, जगतफार्म बाजार, अंसल प्लाजा मॉल, वेनिस मॉल में भी व्यवस्था रहेगी. सभी मॉल के सामने पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का नए साल पर तोहफा, इनका बढ़ा वर्दी भत्ता, रेनकोट से छाते तक के लिए मिलेंगे पैसे

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget