एक्सप्लोरर

New Year 2024: नए साल के जश्न पर नोएडा पुलिस की नजर, पार्टी करने से पहले जान लें ये नियम

Noida News: नोएडा पुलिस ने 31 दिसंबर और नए साल को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में धारा 114 लागू कर दी है. इस दौरान सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस की अनुमति लेनी होगी.

New Year 2024: पूरे देश में नए साल को लेकर जश्न का माहौल है. हर कोई नए साल को खास और यादगार मनाने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है. तो वहीं 31 दिसंबर और नए साल के जश्न की तैयारियों पर पुलिस का पहरा रहने वाला है. यूपी की नोएडा पुलिस ने इन्हीं को देखते हुए कई पाबंदियां लगाई हैं. गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगाई गई हैं.

आगामी 31 दिसंबर और एक जनवरी को प्रतिबंध लागू करने की शनिवार को घोषणा की. इस दौरान अनधिकृत जुलूस, धार्मिक प्रार्थनाएं आयोजित करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा पुलिस टीम असामाजिक तत्वों पर भी नजर बनाए हुए हैं. आदेश का पालन न करने वालों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी. 

इन नियमों का करना होगा पालन
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निर्देशों के अनुसार, इस अवधि के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों के एक किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. आदेश के मुताबिक, अन्य इलाकों में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए पुलिस की इजाजत जरूरी होगी.आदेश में कहा गया है कि जश्न नए साल की पूर्व संध्या पर शुरू होंगे जो एक जनवरी तक जारी रहेंगे. इन जश्न के साथ-साथ समय-समय पर विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन आदि जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है.

पुलिस ने कहा उपरोक्त के मद्देनजर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग किये जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इसके मद्देनजर उचित व्यवस्था और उपचारात्मक उपाय किए जाने की जरूरत है. पुलिस ने कहा कि इन निषेधात्मक उपायों का उल्लंघन दंडनीय होगा. इस दौरान आप अगर पुलिस की चेतावनी को नजर अंदाज करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है. नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करेगी.

ये भी पढ़ें: Amit Shah Mathura Visit: गृह मंत्री अमित शाह का मथुरा दौरा आज, षष्ठीपूर्ति महोत्सव में लेंगे, जानें पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से मारपीट, दारोगा लाइन हाजिर
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से मारपीट, दारोगा लाइन हाजिर
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget