एक्सप्लोरर

करण जौहर ने सुनाई Big News, अब Netflix के लिए भी बनाएंगे फिल्में और सीरिज

करण जौहर अब से Netflix के लिए फिल्में और सीरिज बनाएंगे। दरअसल, करण के धर्मेटिक एंटरटेनमेन्‍ट और नेटफ्लिक्‍स के बीच करार हुआ है। जिसकी जानकारी करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है।

मुंबई। बॉलीवुड में जाने-माने फिल्म फिल्ममेकर करण जौहर ने वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स (Netflix ) के साथ बड़ा करार किया है। अब से करण नेटफ्लिक्स के लिए फिल्में और सीरिज बनाएंगे। नेटफ्लिक्‍स ने खुद करण जौहर के धर्मेटिक एंटरटेनमेन्‍ट के साथ लंबे समय के लिए साझीदारी की घोषणा की है। करण ने नेटफ्लिक्‍स के सदस्‍यों के लिये एक्‍सक्‍लूसिव रूप से नये फिक्‍शन और नॉन-फिक्‍शन सीरीज और‍ फिल्‍मों के लिये यह साझीदारी की है।

करण जौहर ने सुनाई Big News, अब Netflix के लिए भी बनाएंगे फिल्में और सीरिज

करण ने सोशल मीडिया पर पोस्टकर दी जानकारी

इसको लेकर करण ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है कि धर्मेटिक एंटरटेनमेन्‍ट और नेटफ्लिक्स के बीच करार हुआ है।'

नेटफ्लिक्स साथ पहले भी काम किया है करण ने

आठ ब्लॉकबस्टर फिल्‍मों और एक सफल टॉक शो के होस्‍ट के तौर पर करण जौहर ने यह साबित किया है कि उनकी कहानियां पूरी दुनिया में लोगों को पसंद आती है। नेटफ्लिक्‍स और करण ने 2018 की बेहद पसंद की गयी फिल्‍म ‘लस्‍ट स्‍टोरीज’ के लिये साथ काम किया था। नेटफ्लिक्‍स की आगामी दो फिल्‍मों में वह शामिल हैं- जैसे ‘घोस्‍ट स्‍टोरीज’में डायरेक्‍टर के तौर पर और ‘गिल्‍टी’ फिल्‍म को धर्मेटिक एंटरटेनमेन्‍ट ने प्रोड्यूस किया है। करण जौहर को इस बात की काफी बारीक समझ है कि लोग किस बात पर गौर करते हैं। कहानी कहने का अनोखा तरीका, जो ना केवल वर्ल्ड फेमस है, बल्कि भारतीय समाज पर रिफलेक्ट भी होता है।

करण जौहर ने सुनाई Big News, अब Netflix के लिए भी बनाएंगे फिल्में और सीरिज

इस करार पर नेटफ्लिक्‍स ने कहा

बेला बजरिया, वीपी इंटरनेशनल ओरिजनल्‍स, नेटफ्लिक्‍स का कहना है, 'मैं करण जौहर के साथ साझीदारी को लेकर काफी उत्‍साहित हूं- यह भारत के आधुनिक कहानीकारों में से एक हैं। जौहर और धर्मेटिक एंटरटेनमेन्‍ट के पास रचनात्‍मक आजादी और सपोर्ट होगा, जिसकी जरूरत उन्‍हें बेहतरीन ड्रामा और अनस्क्रिप्‍टेड सीरीज तैयार करने और साथ ही साथ दुनियाभर में फैले हमारे मेंबर्स के लिये फिल्‍में बनाने के लिये पड़ेगी।'

करण जौहर ने कहा कि...

करण जौहर कहते हैं, 'अपनी अनूठी रचनात्‍मक आजादी और विश्‍वभर में तुरंत पहुंच के साथ, नेटफ्लिक्‍स ने क्रिएटर्स के लिये एक निडर स्‍थान मुहैया कराया है। मैं उन प्रोजेक्‍ट्स के लिये काफी उत्‍साहित हूं, जिन पर कि पहले से ही काम चल रहा है और आगे असीमित संभवनाएं हमारा इंतजार कर रही हैं। भारत में अंतरराष्‍ट्रीय कहानियां तैयार करना, जिसे दुनिया खोजती है, एक अद्भुत और अविश्‍वसनीय अवसर है।'

धर्मा प्रोडक्‍शंस CEO  का क्या कहना है

अपूर्व मेहता, सीईओ, धर्मा प्रोडक्‍शंस का कहना है, 'आगे कहानी कहने की अपार संभावनाओं के लिये हम बेहद उत्‍साहित हैं। नेटफ्लिक्‍स के साथ धर्मेटिक एंटरटेनमेन्‍ट कहानी कहने का नया ठिकाना है, मुझे इस बात की काफी ज्‍यादा उम्‍मीदें हैं कि हम एक साथ मिलकर क्‍या कुछ कर सकते हैं। हमारा लक्ष्‍य है विभिन्‍न जोनर में अलग-अलग तरह की कहानियां तैयार करना। हमें नेटफ्लिक्‍स के साथ दुनिया में कई और बेहतरीन सीरीज व फिल्‍में बनाने और उन्‍हें प्रस्‍तुत करने का बेसब्री से इंतजार है।'

नेटफ्लिक्‍स के बारे में जानें

  • नेटफ्लिक्‍स दुनिया की सबसे प्रमुख इंटरनेट मनोरंजन सेवा है।
  • 190 से भी ज्‍यादा देशों में 151 मिलियन पेड मेंबरशिप के साथ विभिन्‍न जोनर और भाषाओं में टीवी सीरीज, डॉक्‍यूमेंटरी और फीचर फिल्‍मों का लोग आनंद ले रहे हैं।
  • मेंबर्स जितना चाहें, जब चाहें और जहां चाहें किसी भी इंटरनेट से जुड़े स्‍क्रीन पर इसे देख सकते हैं।
  • मेंबर्स प्‍ले, पॉज़ और रीज्‍यूम करके अपनी मनपसंद चीजें देख सकते हैं, वह भी बिना किसी विज्ञापन या कमिटमेंट के।

धर्मेटिक एंटरटेनमेन्‍ट के बारे में जानें

धर्मेटिक एंटरटेनमेन्‍ट एक कंटेंट स्‍टूडियो है, जिसका लक्ष्‍य विविध फिक्‍शन और नॉन-फिक्‍शन स्‍वरूपों में अलग-अलग तरह की कहानियां पेश करना है। यह धर्मा प्रोडक्‍शंस, जोकि भारत के सबसे बेहतरीन फिल्‍म प्रोडक्‍शन हाउस में से एक है और ब्‍लॉकबस्‍टर हिट फिल्‍मों व भारतीय सिनेमा में नयी मिसालें कायम करने के लिये मशहूर है, का डिजिटल विस्‍तार है। इसकी बागडोर बहुआयामी व्‍यक्तित्‍व के डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के हाथों में है।

यह भी पढ़ें:

90's के ये मशहूर टीवी सीरियल्स, याद हैं आपको? देखना चाहेंगे दोबारा... 400 मिनट, 3500 क्रू मेंबर्स; भारत में अबतक की सबसे महंगी वेब सीरीज बनी Sacred Games-2

Sacred Games 2 का राज बलराज साहनी के इस 66 साल पुराने गाने में है छिपा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget