एक्सप्लोरर

UP: वैक्सीनेशन में लापरवाही, कुछ मिनटों के अंतराल में महिला को लगा दिए गए 2 टीके, पढ़ें खबर 

यूपी के कुशीनगर जिले में 60 वर्षीया महिला को कुछ ही मिनटों के अंतर पर कोरोना वैक्सीन के दो टीके लगा दिए गए. सीएमओ इस पूरे मामले को झूठा बताने में लगे हैं.

kushinagar Negligence in Vaccination: कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक 60 वर्षीया महिला को कुछ ही मिनटों के अंतर पर कोरोना वैक्सीन के दो टीके लगा दिए गए. महिला ने जब इसका विरोध किया और डॉक्टर से बताया तो डॉक्टर के भी होश उड़ गए. डॉक्टर ने महिला को समझाया कि कुछ नहीं होगा, आधे घंटे आराम कर लो. लगभग एक घंटे बाद महिला अपने घर लौट आई. 

महिला ने सुनाई आपबीती 
हॉस्पिटल में बैठे रहने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया तो महिला ने अपनी आपबीती सुनाई. इस मामले में जैसे ही  खबर न्यूज चैनलों पर चली तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सीएमओ ने सीएचसी का दौरा किया  और अपने लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों को बचाने में लग गए हैं. सीएमओ इस पूरे मामले को झूठा बताने में लगे हैं. वहीं, महिला कह रही है कि उसको दो इंजेक्शन लगाए गए थे. 

पीड़ित महिला के घर पहुंची टीम 
मीडिया में मामला आने ने बाद डॉक्टरों की एक टीम पीड़ित महिला के घर जांच करने भी पहुंच गई. मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने खुद देखा कि महिला के हाथ पर दो इंजेक्शन के निशान थे. जब उनसे सवाल हुआ तो कहने लगे कि प्रभारी जी इसके विषय में बताएंगे. मौके पर गए डॉक्टर आफताब ने बस इतना बताया कि इसके विषय मे प्रभारी साहब बताएंगे. बड़ा सवाल ये है कि आखिर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी जांच कर कार्रवाई करने की जगह बिना जांच कराए ही इस पूरे मामले को अफवाह साबित करने में क्यों लग गए हैं. पीड़ित महिला को अभी बुखार आ रहा है और सिर दर्द की समस्या है. 

दो टीके लगा दिए गए
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के रामपुर खुर्द निवासी मालती देवी कोरोना का टीका लगवाने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र नेबुआ नौरंगिया गईं थी. मालती देवी पढ़ी-लिखी नहीं हैं. टीका लगवाने के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बड़ी लापरवाही कर दी. महज कुछ मिनटों के अंतराल पर उन्हें दो टीके लगा दिए गए. जब उन्होंने टीका लगाने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मी से पूछा तो उसने कह कि आपको दो टीके नहीं लगे हैं. इसके बाद पीड़ित मालती देवी ने इसकी शिकायत केंद्र प्रभारी से की तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं होगा आधे घंटे आराम कर लीजिए.

अधिकारी लीपापोती में लग गए
इसी दौरान मौके पर मीडिया के लोगों ने महिला का बयान ले लिया जिसमें उन्होंने आपबीती बताई. मामला मीडिया में आने के बाद महकमे के कान खड़े हो गए. आनन-फानन में मुख्य चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की लीपापोती में लग गए. उन्होंने जांच कर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जगह बयान भी जारी कर दिया है कि ये महज अफवाह है और कुछ नहीं.  

इंजेक्शन के निशान भी दिखाए
केंद्र प्रभारी ने डॉक्टरों की एक टीम डॉक्टर आफताब की अगुवाई में पीड़ित महिला के घर जांच के लिए भेजी थी. डॉक्टरों से पीड़ित महिला के परिजनों ने सच्चाई बताई और हाथ पर लगे इंजेक्शन के दो निशान भी दिखाए. उसके बाद डॉक्टर ने महिला को दवा भी दे दी. मौके पर जांच करने पहुंचे डॉक्टर से जब बात करने की कोशिश की गई तो वो कहने लगे कि इसके विषय मे प्रभारी साहब ही बताएंगे. महिला को बुखार और सिर दर्द की समस्या है जिसको लेकर डॉक्टर ने दवा दे दी है. 

महिला को सता रहा है डर 
मुख्य चिकित्साधिकारी नरेंद्र गुप्ता इतने गम्भीर प्रकरण में बिना जांच कराए ही केंद्र प्रभारी से केवल बात करके मामले को झुठलाने में लग गए और इसे अफवाह बताने लगे. जबकि, हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. इधर पीड़ित महिला मालती देवी को भय सता रहा है कि कहीं इसका कोई गलत प्रभाव ना पड़े.

ये भी पढ़ें:

समाज में असमानता की सबसे बड़ी वजह बढ़ती जनसंख्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget