एक्सप्लोरर

NEET-UG 2024: नीट के नतीजों पर AAP ने भी भरी हुंकार, परीक्षा रद्द करने की मांग, सड़कों पर प्रदर्शन

AAP कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप है कि अब तकरीबन हर एक भर्तियों में या तो पेपर लीक हो रहे हैं या फिर रिजल्ट पर सवाल उठ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सड़कों पर पोस्टर व तख्तियां लिए हुए प्रदर्शन किया.

NEET-UG 2024: मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली नीट की परीक्षा के नतीजों पर देश भर में कोहराम मचा हुआ है. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी अब प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़कों पर उतर आई है. आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को संगम नगरी प्रयागराज समेत समूचे यूपी में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और परीक्षा को रद्द कर इसे दोबारा कराए जाने की मांग की है. 

प्रदर्शन करने वाले AAP कार्यकर्ताओं ने नीट की परीक्षा के नतीजों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की भी मांग की है. संगम नगरी प्रयागराज में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन डीएम ऑफिस पर हुआ. पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा. 

UP Politics: RLD चीफ जयंत को BJP ने बनाया सियासी चौधरी, एक साथ साधे कई निशाने

हर महीने भर्तियों में हो रहे पेपर लीक
प्रदर्शन के दौरान AAP कार्यकर्ता सिर पर टोपी लगाकर हाथ में  पोस्टर व तख्तियां लिए हुए थे. AAP कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप है कि अब तकरीबन हर एक भर्तियों में या तो पेपर लीक हो रहे हैं या फिर रिजल्ट पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और युवा हताश व निराश होते जा रहे हैं. नीट के नतीजे को लेकर आम आदमी पार्टी के साथ ही दूसरे सियासी दल और संगठन भी खुलकर विरोध कर रहे हैं. 

प्रयागराज में पिछले कई दिनों से रोजाना कई संगठन सड़कों पर हुंकार भरते हुए प्रदर्शन कर अपना विरोध जताते हैं और साथ ही परीक्षा को रद्द कर इसे दोबारा कराए जाने और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग जोर-जोर से उठा रहे हैं. प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों और संगठनों की दलील है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है. बता दें कि बीते कई दिनों से कई जिलों में प्रदर्शन हो रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget