एक्सप्लोरर

Neeraj Tripathi Profile: कौन हैं नीरज त्रिपाठी? यूपी सरकार के AAG, पूर्व राज्यपाल के बेटे, पांच बार विधायक रहे हैं पिता

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इस बार पार्टी ने इलाहाबाद (Allahabad) सीट से पूर्व राज्यपाल के बेटे को टिकट दिया है.

Neeraj Tripathi Political Profile: संगम नगरी प्रयागराज की इलाहाबाद सीट पर रीता बहुगुणा जोशी की जगह उम्मीदवार बनाए गए हाईकोर्ट के वकील नीरज त्रिपाठी रसूखदार सियासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता केशरीनाथ त्रिपाठी कई बार यूपी विधानसभा में स्पीकर और पश्चिम बंगाल में गवर्नर थे. हालांकि इसके बावजूद नीरज कभी सक्रिय राजनीति में नहीं रहे. सक्रिय सियासी सफर की शुरुआत वह सीधे लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर करने जा रहे हैं. 

नीरज अभी यूपी सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल हैं. हालांकि राजनीति उनके रंग-रग में बसी हुई है. पिछले साल जनवरी महीने में पिता केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन से पहले उनके घर पूरे दिन नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहता था. नीरज त्रिपाठी सक्रिय राजनीति से दूर रहने को बड़ी साफगोई से कबूल भी करते हैं. उनका कहना है कि वह पिछले कई सालों से यूपी सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल हैं. उससे पहले भी तमाम विभागों के वकील रहे हैं. 

BSP छोड़ किस पार्टी में जाएंगे मलूक नागर? लिया बड़ा फैसला, अब इस सीट पर बदल सकते हैं समीकरण

पत्नी भी राजनीति में सक्रिय
वह कहते हैं कि इन पदों की मर्यादा और नैतिकता का पालन करने की वजह से ही वह राजनीति में सक्रिय नहीं रहे और न ही कभी बीजेपी का मंच साझा किया. नीरज भले ही अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने जा रहे हों, लेकिन उनकी पत्नी कविता यादव त्रिपाठी लंबे अर्से से बीजेपी में एक्टिव होकर काम कर रही हैं. वह पार्टी में पदाधिकारी भी हैं और साथ ही महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी फ़ौज भी तैयार कर रखी हैं. 

नीरज का कहना है कि पत्नी का सक्रिय राजनीति का अनुभव उनके चुनाव में काम आएगा. पत्नी कविता घर से लेकर चुनाव प्रचार तक में उनकी मदद करेंगी. नीरज त्रिपाठी राजनीति में भले ही सक्रिय भूमिका में न रहे हों, लेकिन पिता केशरीनाथ त्रिपाठी के कई चुनावों में उन्होंने पर्दे के पीछे से काम किया है. नीरज के मुताबिक पिता के चुनाव में मैनेजमेंट का काम देखने से लेकर पोस्टर चिपकाने तक की जिम्मेदारी उन्होंने निभाई है, लिहाजा राजनीति उनके रग रग में समाई हुई है. 

नीरज जिस इलाहबाद सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, उसी के तहत आने वाली शहर दक्षिणी की सीट से उनके पिता केशरीनाथ त्रिपाठी पांच बार विधायक रहे हैं. नीरज त्रिपाठी के पिता केशरीनाथ त्रिपाठी की गिनती बीजेपी के कद्दावर नेताओं में होती रही है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से केशरीनाथ त्रिपाठी के घरेलू रिश्ते रहे हैं. 

कई दशक का रोडमैप- बीजेपी प्रत्याशी
नीरज त्रिपाठी ने उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नीरज ने पार्टी के सभी बड़े नेताओं का आभार जताया है और साथ ही यह भरोसा भी दिलाया है कि वह हाईकमान की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे. टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे और उनकी सरकार में हुए विकास के काम के सहारे लोगों के बीच जाएंगे. उनका मानना है कि बीजेपी ने जहां अगले कई दशक का रोडमैप तैयार कर लिया है. वहीं विपक्ष अभी सीटों के बंटवारे को लेकर आपस में ही उलझा हुआ है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget