एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में टूटा रिकॉर्ड, शुक्रवार को 5 हजार लोग पहुंचे अयोध्या में दर्शन करने

राम मंदिर निर्माण की खुशी भक्तों को अयोध्या तक खींच लाई. शुक्रवार को यहां रिकॉर्ड 5 हजार भक्तों ने रामलला के दर्शन किए और हनुमानगढ़ी में माथा टेका.

अयोध्या, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद से अयोध्या में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है. बताया जा रहा है कि शु्क्रवार को करीब 5 हजार भक्तों ने अयोध्या में दर्शन किए हैं. लॉकडाउन के दौरान के ये आंकड़े जन्मभूमि के प्रति आस्था को जाहिर करते हैं.

जानकारी के मुताबिक शु्क्रवार को करीब 2 हजार लोगों ने रामलला के दर्शन किए और 3 हजार से ज्यादा लोगों ने हनुमानगढ़ी में माथा टेका. इसके साथ ही अयोध्या के बाजार में रौनक लौट आई. इतनी बड़ी संख्या में आए भक्तों की वजह से बाजार में भी चहल-पहल दिखी. वहीं, हनुमानगढ़ी चौराहा और डाक खाना चौराहा पर तो एक वक्त के लिए जाम भी लग गया.

शाम होते होते भीड़ में बढ़ोतरी देखने को मिली. हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास बताते हैं कि लॉकडाउन में जब से मंदिर खुला है तब से शुक्रवार जैसा नजारा नहीं देखने को मिला था. शुक्रवार को कोरोना काल में अब तक सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी. हालांकि, इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया और भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही दर्शन किए.

वहीं, कुछ ऐसा ही नजारा रामलला के दर्शनों का भी था. यहां भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई. रामलला दरबार में दर्शन करने वालों की लंबी कतार लग गई. जिसके बाद दो बार में लोगों को दर्शन करवाए गए. पहली बार में करीब 1200 लोगों ने रामलला के दर्शन किए तो वहीं दूसरी बारी में करीब 800 लोगों ने रामलला के दर्शन किए.

पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि जल्द ही रामलला भव्य भवन में विराजने वाले हैं. इस बात की खुशी भक्तों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी. उन्होंने बताया लॉकडाउन के बाद से सिर्फ 150 लोग ही दर्शन कर पा रहे थे. लेकिन यह मंदिर बनने की खुशी ही है कि भक्तों की भीड़ को दरबार तक खींच लाई.

ये भी पढ़ेंः बड़ा खुलासा: राम मंदिर भूमि पूजन वाले दिन बाबरी मस्जिद की आड़ में PFI रच रही थी दंगों की साजिश

उत्तराखंड: चारधाम और कांवड़ यात्रा के बाद अब हरिद्वार महाकुंभ पर मंडराने लगा है कोरोना का साया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदायूं: हर्षित की मां का आरोप- आरोपी ठाकुर, इसलिए कार्रवाई नहीं, अखिलेश ने पोस्ट किया वीडियो
बदायूं: हर्षित की मां का आरोप- आरोपी ठाकुर, इसलिए कार्रवाई नहीं, अखिलेश ने पोस्ट किया वीडियो
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
UP Politics: यूपी में UGC पर फिर गर्म हो सकती है सियासत, सपा सांसद के बयान से हलचल, बीजेपी भी मुश्किल में!
यूपी में UGC पर फिर गर्म हो सकती है सियासत, सपा सांसद के बयान से हलचल, बीजेपी भी मुश्किल में!
LPG संकट के बीच BJP नेताओं ने गाड़ी से उतारे पार्टी का झंडा! अखिलेश यादव ने किया चौंकाने वाला दावा
LPG संकट के बीच BJP नेताओं ने गाड़ी से उतारे पार्टी के झंडे! अखिलेश यादव ने किया चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget