एक्सप्लोरर

नेशनल हेराल्ड केस: मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले- 'कांग्रेस और विपक्ष के पास प्रदर्शन के सिवाय और कोई रास्ता नहीं'

समाजवादी पार्टी पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब अखिलेश की सरकार थी, तो लोग सपा को गुंडो की पार्टी कहते थे. अपराधी छुट्टा सांड की तरह घूमते थे, लेकिन अब प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगा है.

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र दाखिल करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन क‍िया. इस पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख एवं यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि उनके पास प्रदर्शन के सिवाय और कुछ करने को नहीं है.

सुभासपा प्रमुख ने वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, कांग्रेस और विपक्ष के पास प्रदर्शन के सिवाय और कोई रास्ता नहीं है. अब वह सिर्फ प्रदर्शन ही करेंगे. जब वे सत्ता में रहते हैं, तब उन्हें गरीब, कमजोर और अल्पसंख्यक याद नहीं आते हैं. उन्हें रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, दवा याद नहीं आता है. जब वे सत्ता से बाहर रहते हैं तो उनके पास कोई काम नहीं होता.

अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर क्या कहा
उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "जब अखिलेश की सरकार थी, तो लोग सपा को गुंडो की पार्टी कहते थे. अपराधी छुट्टा सांड की तरह घूमते थे, लेकिन अब प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगा है. अब प्रदेश में जितने भी अपराधी हैं, वो या तो जेल में है या फिर कायदे से रह रहे हैं. अगर कोई अपराध करने की कोशिश कर रहा है, तो उसे कानून के दायरे में 24 घंटों के अंदर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जा रहा है."

सपा नेताओं के बयान पर मायावती भड़कीं, कहा- 'दलित लोगों को आगे करके तनाव व हिंसा का माहौल पैदा...'

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा को लेकर राजभर ने कहा, "पश्चिम बंगाल में जिस तरह से हिंसा हो रही है, उसे देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर वहां केंद्रीय रिजर्व फोर्स की तैनाती की गई है. वहां पर जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लोग पलायन कर रहे हैं. ऐसे में वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget