एक्सप्लोरर

2014 में मोदी को टक्कर देने वाले उम्मीदवारों का हाल हुआ था बेहाल

वोटिंग से पहले सभी सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन जब मतों की गिनती हुई तो 42 में से 40 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

वाराणसी, एबीपी गंगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सबसे अहम सीट थी। इस सीट पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें थीं। ये वो दौर था जब पूरे देश में मोदी नाम की सुनामी चल रही थी। इस सुनामी के सामने जातीय समीकरण, सामाजिक ध्रुवीकरण जैसे तमाम समीकरण धवस्त हो गए थे।

दिल्ली में दिखा जीत का असर

बीजेपी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नरेंद्र मोदी को मैदान में उतारा था। मतदान से पहले सभी सियासी दलों ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन जब मतों की गिनती हुई तो चुनाव मैदान में उतरे कुल 42 में से 40 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। वाराणसी से भाजपा ने जो जीत हासिल की थी उसकी चकाचौंध दिल्ली की सत्ता तक नजर आई।

जीत से भी दो कदम आगे

2014 में जब मतों की गणना शुरू हुई थी तो पूरा देश वाराणसी के नतीजे पर टकटकी लगाए बैठा था। यहां से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मैदान में थे। ईवीएम खुलने के बाद स्थिति ये हुई थी कि दूसरे राउंड के बाद मोदी के खिलाफ विरोधियों के संघर्ष की स्थिति ही खत्म हो गई थी। हालत ऐसे बने थे कि जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही थी वैसे-वैसे मोदी जीत की तरफ ही नहीं, बल्कि जीत की ऊंचाईयों से भी ऊपर उठते जा रहे थे।

दूसरे नंबर पर रहे थे अरविंद केजरीवाल

मतों की गिनती के बाद जब अंतिम परिणाम की घोषणा हुई तो नरेंद्र मोदी पांच लाख 81 हजार 22 मत पाकर विजयी हुए थे। मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को दो लाख 88 हजार 784 मतों के भारी अंतर से पराजित किया था। अरविंद केजरीवाल को दो लाख 92 हजार 238 मत मिले थे।

सियासी दलों ने खूब बहाया पसीन

बात अगर चुनाव के पहले प्रचार की करें तो किसी भी सियासी दल ने प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। कांग्रेस, सपा, बसपा के बड़े नेताओं ने खूब पसीना बहाया। कई नेताओं के रोड शो तो हिट रहे लेकिन जब वोट की बारी आई तो मतदाताओं ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया।

ये हैं आंकड़े

2014 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय राय को 75 हजार 614 मत मिले थे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कैलाश चौरसिया को तो मात्र 45 हजार 291 मत मिले। बसपा के भी प्रत्याशी विजय जायसवाल को मात्र 60 हजार 579 मत मिले थे। भाजपा और मोदी के खिलाफ देश भर में आवाज बुलंद करने वाली सीपीआइ के प्रत्याशी और संघर्षशील नेता हीरालाल दो हजार 457 वोटों तक सिमट गए। इतना ही नहीं जहां 16 प्रत्याशियों ने एक से डेढ़ हजार ही मत प्राप्त किए तो 10 प्रत्याशी तीन अंकों से आगे नहीं बढ़ सके थे। वाराणसी संसदीय क्षेत्र के वोटरों ने 2014 के लोकसभा चुनाव में नोटा को विशेष महत्व नहीं दिया था और इसमें मात्र 2051 मत पड़े थे। वाराणसी में चुनाव लड़ने के लिए कई प्रत्याशी बाहर से आए थे लेकिन मतदाताओं ने उन्हें भी नकार दिया था।

प्रत्‍याशियों का रिपाोर्ट कार्ड-2014

प्रत्याशी                             पार्टी                            मिले मत

नरेंद्र मोदी                        भाजपा                       581022

अरविंद केजरीवाल            आप                         292238

अजय राय                         कांग्रेस                      75614

विजय जायसवाल              बसपा                        60579

कैलाश चौरसिया               सपा                          45291

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget