एक्सप्लोरर

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी अयोध्या को देंगे 15700 करोड़ की सौगात, 46 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

PM Modi in Ayodhya: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या स्टेशन से 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) आज शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. यही नहीं श्रीराम की नगरी से देश के विभिन्न शहरों के लिए भी सौगातों का पिटारा खुलेगा. पीएम मोदी देश के अलग अलग स्टेशनों से संचालित होने वाली 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

इससे पहले पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसी के साथ 30 दिसंबर 2023 की तिथि अयोध्या के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो जाएगी और भगवान श्रीराम की नगरी में विकास के नया युग का शुभारंभ होगा. जम्मू से लेकर कोयम्बटूर तक अयोध्या को बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन  को आज जनता को समर्पित करेंगे. साथ ही श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली, अमृतसर-नई दिल्ली, कोयम्बटूर-बेंगलुरु, मंगलूरु-मडगांव, जालना-मुंबई एवं अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल के बीच 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही अयोध्या-दरभंगा एवं मालदा टाउन-बेंगलुरु के बीच 2 अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. 

इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण 
अमेठी के त्रिसुंडी रिफाइनरी की 11 टीएमटीपीए से 60 टीएमटीपीए तक क्षमता उच्चीकरण, जाजमऊ टेलरी कलस्टर के लिए 20 एमएलडी सीईटीपी की स्थापना, कानपुर के पनखा में 30 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का विकास किया जाएगा. जाजमऊ जोन में 130 एमएलडी एसटीपी का पुनर्विकास तथा सीवेज ट्रीटमेंट अवस्थापना सुविधाओं का पुनर्विकास होगा. एनएच-330 ए का जगदीशपुर-फैजाबाद खंड,एनएच-730 के खुटार-लखीमपुर खंड के किमी 82 से किमी 140 तक का सुदृढीकरण एवं उच्चीकरण किया जाएगा. इसके अलावा एनएच- 233 के गोसाई का ताज़ार बाईपास (किमी 240.340) से वाराणसी (किमी 299.350) तक फोर लेन को मंजूरी मिलेगी.

इसके अलावा जौनपुर-अयोध्या-बाराबंकी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत चार खंडों का दोहरीकरण, मल्हौर-डालीगंज रेलखंड का विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण, राम पथ (सहादतगंज से नया घाट तक) भक्ति पथ (अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमान गढ़ी होते हुए श्री राम जन्मभूमि तक) धर्म पथ (एनएच-27 से नया घाट पुराने पुल तक) राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय. एनएच-27 बाईपास महोबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार श्रीराम जन्मभूमि तक 4 लेन सड़क, महर्षि अरुंधति पार्किंग एवं व्यावसायिक संकुल (पूर्वी एवं पश्चिमी), सहादतगंज- नया मार्ग घाट-श्री राम जन्मभूमि तक सड़क निर्माण, कलेक्ट्रेट में लक्ष्मण कुंज स्मार्ट वाहन बहुमंजिला पार्किंग, सोहावल क्षेत्र के ग्रामसभा-पिखरौली में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, अमानीगंज में वाहन पार्किंग एवं व्यावसायिक कॉम्लेक्स, बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर उपरिगामी सेतु, अयोध्या-सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-330 से एयरपोर्ट तक 4 लेन सड़क निर्माण को मंजूरी मिलेगी. 

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
एनएच-27 के लखनऊ-अयोध्या खंड में किमी 8.000 से किमी 121.600 तक का ईपीसी मोड में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, एनएच-27 पर अयोध्या बाईपास के किमी 121.600 से किसी 144.020 तक ईपीसी मोड में चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण, ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना, वशिष्ठ कुंज आवासीय परियोजना, नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन सीपेट केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा. इसके अलावा गुप्तार घाट एवं राजघाट के मध्य नए पक्के घाटों एवं पूर्व निर्मित घाटों का पुनरुद्धार,राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा, राम की पैड़ी से रामघाट तक, राजघाट से श्री राम जन्मभूमि मंदिर तक श्रद्धालु भ्रमण पथ का सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार, 4 ऐतिहासिक घाटों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण किया जाना है.

ये भी पढे़ें: UP News: गोरखपुर को 19 हेल्थ एटीएम की सौगात देंगे सीएम योगी, टीबी मरीजों को वितरित करेंगे पोषण पोटली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget