एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: संजीव चतुर्वेदी की मानहानि याचिका से 14वें मजिस्ट्रेट ने किया किनारा, जानें मामला

Nainital News:संजीव के अनुसार, यह देश में एक अनोखा रिकार्ड है जिसमें 14 न्यायाधीशों ने एक व्यक्ति के मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया.चतुर्वेदी एक व्हिसलब्लोअर अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं.

Uttarakhand News: एक मजिस्ट्रेट अदालत ने भारतीय वन सेवा (आईएफएफ) के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी द्वारा केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) के न्यायाधीश मनीष गर्ग के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले की सुनवाई करने से इनकार कर दिया है.

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा कुशवाहा ने संजीव चतुर्वेदी के उस मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने (चतुर्वेदी ने) न्यायाधीश गर्ग पर 2023 में खुले न्यायालय की कार्यवाही के दौरान उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है.

कुशवाहा के साथ ही संजीव चतुर्वेदी से जुड़े मामलों से खुद को अलग करने वाले न्यायाधीशों की कुल संख्या अब 14 हो गई है.

पारिवारिक सम्बन्धों का दिया हवाला

नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) की प्रधान पीठ के सदस्य (न्यायिक) डी. एस. माहरा द्वारा संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए की गई अवमानना याचिका की कार्यवाही का हवाला देते हुए, कुशवाहा ने माहरा से पारिवारिक संबंध होने को रेखांकित किया.

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में, अधोहस्ताक्षरी के लिए वर्तमान मामले की सुनवाई करना विधिक रूप से उचित नहीं होगा.  इसी के साथ कुशवाहा ने इस मामले को अपनी अदालत से स्थानांतरित करने का अनुरोध किया.

अब तक संजीव चतुर्वेदी के मामलों से दो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, नैनीताल उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश, कैट के अध्यक्ष, शिमला की एक अधीनस्थ अदालत के न्यायाधीश और कैट की दिल्ली व इलाहाबाद पीठ के सात न्यायाधीश स्वयं को अलग कर चुके हैं.

अब तक 14 जज ने खुद को अलग किया सुनवाई से

चतुर्वेदी के अनुसार, यह देश में एक अनोखा रिकार्ड है जिसमें 14 न्यायाधीशों ने एक व्यक्ति के मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया.

संजीव चतुर्वेदी एक व्हिसलब्लोअर अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने हरियाणा वन घोटाले का पर्दाफाश किया था और नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में कई घोटालों का खुलासा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget