एक्सप्लोरर

इन आंकड़ों के आधार पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी के दावे पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी में साल 2024 के दौरान दो पहिया गाड़ियों की बिक्री बढ़ने के बाद अब कहा है कि यह सवाल उठता है कि क्या यह विकास उन किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए है?

UP News: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल से चलने वाली चार पहिया गाड़ियों की बिक्री में साल 2023 के तुलना में साल 2024 में कमी आई है. 2023 की तुलना में साल 2024 में चार पहिया गाड़ियों की बिक्री चार फीसदी तक कम हुई है. वहीं अगर दो पहिया गाड़ियों की बात करें तो इस दौरान 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अब इसपर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया आई है.

चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 2027 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के दावे तो बड़े करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इस विकास में आम जनता की भागीदारी होगी या फिर सिर्फ दो-चार खास लोग ही इसका फायदा उठाएंगे?'

क्या बोले सांसद
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'उत्तर प्रदेश वासी अब चार पहिया वाहन को छोड़कर दो पहिया वाहनों का चयन कर रहे हैं तो यह सवाल उठता है कि क्या यह विकास उन किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए है, जिनकी मेहनत से प्रदेश की अर्थव्यवस्था चलती है? क्या यह विकास सिर्फ उद्योगपतियों और ताकतवर लोगों के लिए है, या वह किसान और मजदूर भी इसमें भागीदार होंगे, जो अपने घर की रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं?'

सांसद ने लिखा, 'विकास केवल तभी सच्चा होता है जब यह हर वर्ग, हर जाति, हर आयु वर्ग तक पहुंचे. केवल कुछ चहेतें और उद्योगपतियों का लाभ यदि इस प्रक्रिया का हिस्सा है तो यह 1 ट्रिलियन डॉलर का सपना केवल एक वर्ग का ही विकास बनेगा न कि उत्तर प्रदेश की पूरी जनता का. सच में, विकास तब ही मायने रखता है जब यह समाज के हर तबके तक पहुंचे.'

पति आशीष पटेल पर लगे आरोपों के बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुलाई बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इलेक्ट्रिक कारों के ओर लोगों की रूची बढ़ी है. लेकिन इसके बाद भी बिक्री में कोई खास बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है. चार्जिंग स्टेशनों की कमी और ज्यादा छूट न होने की वजह से बिक्री में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
यूपीआईटीएस 2026:मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, बोले- प्रदेश में बनेगा औद्योगिक क्षमता और वैश्विक ब्रांडिंग का मंच
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget