एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: SSP ने खुलेआम में शराब पिलाने पर की बड़ी कार्रवाई, एक चौकी इंचार्ज निलंबित, सात आरक्षियों को किया लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में एसएसपी अभिषेक यादव ने खुलेआम सार्वजनिक स्थलों पर पिलाई जा रही शराब पर बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने कार्रवाई करते हुए एक चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में एसएसपी (SSP) अभिषेक यादव ने खुलेआम सार्वजनिक स्थलों पर पिलाई जा रही शराब पर बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने कार्रवाई करते हुए एक चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा सात आरक्षियों को लाइन हाजिर किया है.

क्या है मामला
दरअसल, मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कुकड़ा मंडी चौकी का है. जहां चौकी से कुछ ही कदम की दुरी पर होटल ढाबो में खुलेआम शराब पिलाने का काम चल रहा था. जिसकी सूचना पर एसएसपी अभिषेक यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुकड़ा चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र सिंह भाटी को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया. इसके अलावा सात अरक्षियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए इस मामले की जांच एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय को सौंपी है.

क्या बोले एसएसपी
एसएसपी अभिषेक यादव के द्वारा लापरवाही पर की गई कार्यवाही के बाद संबंधित कोतवाली भी हरकत में आई. इसके बाद आनन फानन में सड़कों पर उतरी पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी रहे नौ लोगों को हिरासत में लेकर अपनी आगे की कार्रवई शुरू कर दी है. एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यवाही के बाद जनपद के सभी थानों और चौकियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गये हैं. यदि किसी भी थाना क्षेत्र में और कही भी सार्वजनिक स्थल पर कार, होटल, ढाबों, दुकानों या सड़क किनारों पर अगर कोई भी शराब पीते हुए पाया जाता है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. ताकि जनपद में किसी भी प्रकार की कोई घटना और गुंडागर्दी ना हो सके.

ये भी पढ़ें-

Gonda News: गोंडा में बीजेपी सांसद ने की शिवपाल यादव की तारीफ, जानिए- क्यों अखिलेश यादव को कहा अवसरवादी नेता?

PM मोदी को चेतावनी देने वाले मौलाना तौकीर रजा का 24 घंटे के भीतर यू-टर्न, जहांगीरपुरी और लाउडस्पीकर पर कही ये बात

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी...'
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
किसान रजिस्ट्री में यूपी का 10वां स्थान, 85% लक्ष्य किया पूरा
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड
यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, बनाए नए रिकॉर्ड

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget