एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar School Video: मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई मामले का पुलिस ने लिया संज्ञान, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Muzaffarnagar Police: मुजफ्फरनगर में महिला टीचर द्वारा छात्र कि पिटाई मामले में पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पिता की तहरीर पर मंसूरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है.

Muzaffarnagar Teacher Video: मुजफ्फरनगर में एक स्कूल में मुस्लिम बच्चे की पिटाई में पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया है. इस मामले में मंसूरपुर थाने में आरोपी टीचर तृत्पा त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोप टीचर के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित पिता ने इस मामले में पहले समझौता होने की बात कही थी, लेकिन ये वीडियो वायरल होने के बाद तमाम राजनीतिक दलों की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.  

वायरल वीडियो थानाक्षेत्र मंसूरपुर के गांव खुब्बापुर के स्कूल का है जो 24 अगस्त का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टीचर क्लास में एक बच्चे को बाकी बच्चों से थप्पड़ लगवा रही है. बच्चे एक-एक करके बारी-बारी से उठकर आते हैं वहां खड़े एक बच्चे को थप्पड़ मारते हैं. इतना ही नहीं टीचर बाकी बच्चों से ये तक कह रही है कि जोर से थप्पड़ क्यों नहीं मार रहे. दावा किया जा रहा है कि जिस बच्चे को पीटा जा रहा है वो मुस्लिम है.

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई 

बच्चे की पिटाई के दौरान महिला टीचर एक धार्मिक टिप्पणी भी करते हुए दिखाई देती है और छात्रों से उसे जोर से मारने को कहती है. वहीं घटना के बाद बच्चे के पिता ने उसे स्कूल से निकालवा लिया और टीचर से समझौता होने की बात भी कही, पिता ने पहले कहा था कि वो शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते इसलिए उन्होंने जो फीस स्कूल को दी थी उसे वापस लेकर बच्चे का नाम स्कूल से कटवा दिया है. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में आया और अब पिता की तहरीर पर शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. 

घटना पर सियासत तेज

इस वीडियो के सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव और जयंत चौधरी समेत तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि "भाजपा सरकार ये वीडियो G20 की मीटिंग में दिखाकर साबित करे कि उसका नफ़रती एजेंडा किस प्रकार तरह से सही है. ऐसी टीचर शिक्षक समाज पर धब्बा है." 

चीनी राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात पर छिड़ा विवाद, राहुल गांधी बोले- 'जमीन छीन ली और...', BJP ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गारंटी है... भारत के कहने पर ट्रंप ने पाकिस्तान से कम टैरिफ लगाया', 500 बिलियन डॉलर की ट्रेड डील से बौखालाए PAK एक्सपर्ट
'गारंटी है... भारत के कहने पर ट्रंप ने पाकिस्तान से कम टैरिफ लगाया', ट्रेड डील से बौखालाए PAK एक्सपर्ट
'कोरियन कल्चर से हमें प्यार है', गाजियाबाद की तीन बहनों ने सुसाइड नोट में क्या कुछ लिखा है?
'कोरियन कल्चर से हमें प्यार है', गाजियाबाद की तीन बहनों ने सुसाइड नोट में क्या कुछ लिखा है?
'डॉन 3' और 'कृष 4' में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा? वाराणसी एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
'डॉन 3' और 'कृष 4' में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा? वाराणसी एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
बदल दिए गए क्रिकेट के 70 से ज्यादा नियम, इस तरह के बैट का भी हो सकेगा इस्तेमाल; जानें कब से होंगे लागू
बदल दिए गए क्रिकेट के 70 से ज्यादा नियम, इस तरह के बैट का भी हो सकेगा इस्तेमाल; जानें कब से होंगे लागू

वीडियोज

Chitra Tripathi: Trade Deal पर आज विपक्ष को मिल जाएगा जवाब! | Rahul Gandhi | Congress Protest
Khabar Gawah Hai : किताब Vs किताब..विवाद बेहिसाब! | Rahul Gandhi | Nishikant Dubey | Parliament
IT Sector ने किया Anthropic AI का नया Agentic AI Model Launch | Paisa Live
Netflix India Announces 2026 Slate: सनी देओल की 'इक्का', अनिल कपूर की 'फैमिली बिजनेस', से ले कर सैफ अली खान की 'हम हिंदुस्तानी
Retail Investors को मिलेगा Prime Real Estate का मौका | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गारंटी है... भारत के कहने पर ट्रंप ने पाकिस्तान से कम टैरिफ लगाया', 500 बिलियन डॉलर की ट्रेड डील से बौखालाए PAK एक्सपर्ट
'गारंटी है... भारत के कहने पर ट्रंप ने पाकिस्तान से कम टैरिफ लगाया', ट्रेड डील से बौखालाए PAK एक्सपर्ट
'कोरियन कल्चर से हमें प्यार है', गाजियाबाद की तीन बहनों ने सुसाइड नोट में क्या कुछ लिखा है?
'कोरियन कल्चर से हमें प्यार है', गाजियाबाद की तीन बहनों ने सुसाइड नोट में क्या कुछ लिखा है?
'डॉन 3' और 'कृष 4' में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा? वाराणसी एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
'डॉन 3' और 'कृष 4' में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा? वाराणसी एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
बदल दिए गए क्रिकेट के 70 से ज्यादा नियम, इस तरह के बैट का भी हो सकेगा इस्तेमाल; जानें कब से होंगे लागू
बदल दिए गए क्रिकेट के 70 से ज्यादा नियम, इस तरह के बैट का भी हो सकेगा इस्तेमाल; जानें कब से होंगे लागू
'ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने PAK सरकार को सुनाया
'ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने PAK सरकार को सुनाया
21 तोला सोना और 71 लाख कैश... दूल्हे को शादी में मिला इतना दहेज, गिनते-गिनते उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो
21 तोला सोना और 71 लाख कैश... दूल्हे को शादी में मिला इतना दहेज, गिनते-गिनते उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो
CBSE छात्रों के लिए खुशखबरी, अब 12वीं के अंकों से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के UG कोर्स में मिलेगा मौका
CBSE छात्रों के लिए खुशखबरी, अब 12वीं के अंकों से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के UG कोर्स में मिलेगा मौका
3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने में कितना खर्चा आएगा, क्या इसमें भी मिल जाएगी सरकार से सब्सिडी?
3 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने में कितना खर्चा आएगा, क्या इसमें भी मिल जाएगी सरकार से सब्सिडी?
Embed widget