एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: राम मंदिर बनाने के लिए सीएम योगी को 90 लाख की प्रॉपर्टी सौंपना चाहता है ये मुस्लिम शख्स, जानें वजह

मुजफ्फरनगर के डॉक्टर मोहम्मद समर गजनी ने ये घोषण की है कि वह अपनी लगभग 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपना चाहते हैं.

Muzaffarnagar Muslim To Donate For Ram Mandir: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में एक मुस्लिम परिवार ने अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के लिए अपनी 90 लाख रुपयों की निजी संपत्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को सौंपने की घोषणा की है. जिससे की देश-प्रदेश के मुस्लिम समाज में ये संदेश जाये कि मुसलमान अयोध्या और भगवा से प्रेम करता है.

दरअसल नगर के खालापार निवासी डॉक्टर मोहम्मद समर गजनी ने शुक्रवार को ये घोषण की है कि वह अपनी लगभग 90 लाख रुपये की निजी संपत्ति को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपना चाहते हैं. जिससे इस संपत्ति को बेचकर इसका पैसा राम मंदिर निर्माण में लगाया जा सके और मुस्लिम समुदाय में ये संदेश जाये की मुस्लिम भी अयोध्या और भगवा से प्रेम करता है. बता दें कि ये समर गजनी वही शख्स हैं, जो भगवा कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा कर चर्चा में आया था.

मुस्लिम समाज को संदेश देने की कोशिश

मोहम्मद समर गजनी भाजपा अल्पसंख्यक समाज मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं. जिन्होंने आज भाजपा प्रेम और योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अपनी संपत्ति को राम मंदिर के लिए दान करने की घोषणा की है. मोहम्मद समर ने कहा कि अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है उसमे सहयोग करने के लिए वह अपनी निजी संपत्ति को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौपना चाहते हैं, जिसको वह बेंचकर उसके पैसो को राम मंदिर निर्माण में लगाएं और एक संदेश पूरे देश के मुसलमानों को, पूरे प्रदेश के मुसलमानो को जाये कि मुसलमान अयोध्या और भगवा से प्रेम करता है, नफरत नहीं करता है और मुस्लिम समाज 2024 में भारी तादात में योगी जी के साथ आयें.

UP IAS Transfer: यूपी में 7 PCS और 5 IAS अधिकारियों का तबादला, CM कार्यालय में 3 नए विशेष सचिव भी नियुक्त

90 लाख रुपयों की प्रॉपर्टी दान देना चाहते है मोहम्मद समर गजनी

उन्होंने कहा कि योगी जी किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, वे सिर्फ अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ हैं. हमारी ये 90 लाख रुपयों की प्रॉपर्टी है, जिसे हम अयोध्या के नाम दान करेंगे और योगी जी को देंगे. मोहम्मद समर गजनी ईद की नमाज में जो हमने भगवा कपड़े पहने थे उसमें एक संदेश देने का मकसद था, कि पूरे देश में एक संदेश जाये की योगी जी के कपड़ो जो भगवा रंग है, वह किसी विशेष धर्म के या हिन्दू मुस्लिम के खिलाफ नहीं है.

मोहम्मद गजनी ने कहा कि भगवा जो है गुंडों के खिलाफ है, ये भगवा जो है उत्तर प्रदेश को एक विशेष राज्य बनाना चाहता है जो भारत के इतिहास में एक इतिहास बन जाये जो प्रदेश को ऊंचे स्थान पर ले गए और एक सही मायनों में राम राज्य लाना चाहते हैं. जिसके लिए हिंदुओं और मुस्लिमों को भी आगे बढ़ना होगा और सबको गले लगाना होगा. 15 मई से हम घर-घर जाकर मुस्लिम समाज में ये संदेश देंगे कि योगी जी के साथ आये और दोस्ती का हाथ बढ़ाएं.

Azam Khan News: आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, एक और मामले में रामपुर पुलिस ने बनाया आरोपी

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget