एक्सप्लोरर

पुल की मांग को लेकर किसानों ने नदी में किया ध्वजारोहण, 15 अगस्त पर अनोखा प्रदर्शन

Muzaffarnagar News: हिंडन नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर किसान कई बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं. बावजूद इसके उन्हें शासन-प्रशासन से कोई आश्वासन नहीं मिला.

UP News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय किसान यूनियन संगठन ने पानी में उतरकर ध्वजारोहण किया. उन्होंने हिंडन नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकाल के लिए धरने का ऐलान किया है. देश भर में आजादी की 78वीं वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई जा रही है. सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भी तिरंगा फहराया गया. लेकिन यहां एक स्‍थान पर ध्वजारोहण का नजारा सामान्य नहीं था. थाना चरथावल क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हिंडन नदी मे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान कर स्वतंत्रता दिवस मनाया.

दरअसल, पिछले कई सालों से सिकंदरपुर गांव में हिंडन नदी पर पुल बनवाने की मांग की जा रही है. पुल न होने से यहां के स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. लोगों को आवाजाही में रुकावट पैदा होती है. खासकर महिलाओं और किसानों को अपने पशुओं का चारा लाने के लिए गहरे पानी में उतरना पड़ता है.

हिंडन नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर किसान कई बार धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं. बावजूद इसके उन्हें शासन-प्रशासन से कोई आश्वासन नहीं मिला. अपनी इस मांग पर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसानों ने पानी में उतरकर स्वतंत्रता दिवस मनाया. किसान नेता विकास शर्मा ने कहा कि हमने हिंडन नदी पर पुल के निर्माण के लिए एक साल पहले आंदोलन किया था. लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं कराया गया है. हमारी माताओं, बहनों और किसान भाइयों को नदी में उतर कर दूसरे छोर पर जाना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन को हमारी समस्या से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. हमने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नदी में उतरकर ध्वजारोहण किया. इस मौके पर हम सब लोगों ने संकल्प लिया है कि जब तक पुल का निर्माण नहीं कराया जाएगा, तब तक हम लोग अनिश्चित काल के लिए धरने पर रहेंगे.

'ये कैसा लोकतंत्र', अतीक के बेटे का एनकाउंटर करने वालों को मेडल दिए जाने पर भड़कीं सपा सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: अब डेयरी संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर कार में ले गए बदमाश, पुरानी रंजिश का आरोप
गाजियाबाद: अब डेयरी संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर कार में ले गए बदमाश, पुरानी रंजिश का आरोप
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Delhi Weather: बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
Sobhita Dhulipala Birthday: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
Embed widget