एक्सप्लोरर

शाहीन बाग़ बनता जा रहा है प्रयागराज का मंसूर पार्क, CAA के विरोध में तीन दिनों से है मुस्लिम महिलाओं के कब्ज़े में

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रयागराज में मुस्लिम महिलाएं धरने पर बैठी हैं। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर किया जा रहा है। मंसूर पार्क में रविवार से ही बुर्कानशीं महिलाएं बैठी हैं

प्रयागराज,एबीपी गंगा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज पर संगम नगरी प्रयागराज की महिलाएं भी शहर के मंसूर अली पार्क में पिछले तीन दिनों से लगातार धरने पर बैठी हुई हैं। शहर के बीचों-बीच का यह पार्क तीन दिनों से आंदोलनकारियों के कब्जे में हैं। पुलिस और प्रशासन ने तीन दिनों में कई बार आंदोलनकारियों को हटाने और उनका धरना खत्म कराकर पार्क को खाली कराने की कोशिश की, लेकिन ज़बरदस्त भीड़ के चलते यह कोशिश कामयाब नहीं हो सकी। ख़ास बात यह है कि इस बार के आंदोलन की कमान बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाओं ने संभाली हुई है। उनके साथ बड़ी संख्या में पुरुष व बच्चे भी शामिल हैं। महिलाएं पूरी रात यहां खुले आसमान के नीचे बैठी रहती हैं। यहीं नमाज़ पढ़ती हैं और यहीं से सरकार के खिलाफ हुंकार भर रही हैं। आंदोलन के तीन दिन बीतने और धरना स्थल पर लगातार आंदोलनकारियों की भीड़ बढ़ने से प्रशासन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ ही पार्क को आंदोलनकारियों के कब्ज़े से खाली कराना भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

शाहीन बाग़ बनता जा रहा है प्रयागराज का मंसूर पार्क, CAA के विरोध में तीन दिनों से है मुस्लिम महिलाओं के कब्ज़े में

नागरिकता संशोधन क़ानून CAA और NRC के विरोध में प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं का यह आंदोलन रविवार से शुरू हुआ है। महिलाओं के समर्थन में बड़ी संख्या में पुरुष भी धरने पर बैठे हुए हैं। कई विपक्षी पार्टियों और वामपंथी संगठनों के समर्थन की वजह से माहौल तनावपूर्ण होता जा रहा है। प्रशासन ने एहतियातन बड़ी संख्या पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी है। धरनास्थल पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि वह तब तक नहीं हटेंगे, जब तक केंद्र सरकार CAA को वापस नहीं ले लेगी। महिलाएं व दूसरे आंदोलनकारी रात भर खुले आसमान के नीचे डटे रहे। धरनास्थल पर लगातार नारेबाजी हो रही है। बीच बीच मे गीतों ग़ज़लों और ढपली की धुनों के बीच सरकार को घेरने और उस पर निशाना साधने का भी काम किया जा रहा है। हाथों में तिरंगा थाम धरने पर बैठे लोग न तो किसी सियासी पार्टी से जुड़े हुए हैं और न ही संगठन से। प्रशासन का सिरदर्द इसीलिए और बढ़ गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget