एक्सप्लोरर

अलीगढ़: मन्नत पूरी होने पर मुस्लिम परिवार ने अपने घर में बनवाया मंदिर, राम-सीता की मूर्ति स्थापित की

अलीगढ़ में रूबी आसिफ खान अपने बेटे की तबीयत ज्यादा खराब हो जाने पर ईश्वर से दुआ मांगी थी. इस बीच उनका बेटा स्वस्थ हो गया. उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुये घर में मंदिर की स्थापना की.

अलीगढ़: अलीगढ़ में एक मुस्लिम परिवार द्वारा अपने घर के अंदर एक मंदिर की स्थापना करने का मामला सामने आया है. परिवार के बताए अनुसार उनके बेटे की तबीयत अधिक बिगड़ने के चलते ईश्वर से ठीक होने की कामना की थी.

बेटे की तबीयत ठीक होने के लिये मांगी थी दुआ

दरअसल थाना देहली गेट इलाके के शाहजमाल स्थित एडीए कॉलोनी निवासी रूबी आसिफ खान अपने पति आसिफ खान और अपने बेटे मोहम्मद आसिम समेत अन्य बच्चों के साथ रहते हैं. रूबी आसिफ खान और आसिफ खान के मुताबिक, बीते दिनों उनके बेटे मोहम्मद आसिम की तबीयत बेहद खराब हो गई थी. जिसके चलते आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बेटे की तबीयत अधिक बिगड़ने के चलते ईश्वर और अल्लाह से मन्नत और दुआ मांगी थी कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाये.

मन्नत पूरी होने पर मंदिर की स्थापना

दंपति के बताए अनुसार ईश्वर से मांगी गई मन्नत पूरी होने की खुशी में आज घर के अंदर एक मंदिर की स्थापना की है. जिसमें श्री राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी, श्री गणेश व कान्हा की मूर्ति स्थापित की है. जिसके बाद गणेश वंदना भी की. दंपति का कहना है कि उनका परिवार अल्लाह और ईश्वर दोनों में आस्था रखते हैं. पूजा-पाठ हर त्यौहार पर करते आ रहे हैं, लेकिन मन्नत पूरी होने के बाद मंदिर की स्थापना की गई है.

आपको बता दें कि, रूबी आसिफ खान भाजपा में महावीरगंज मंडल मंत्री है. दंपति ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व एक परिवार ने मुस्लिम से हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी की थी. जिसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से हुई. लेकिन यह सुनकर बहुत दुख हुआ, जब उस परिवार ने हम लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया. इस मौके पर जिला प्रशासन से यह भी मांग कर रहे हैं कि इसमें निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें.

देहरादून: फिर नाराज हुये हरक सिंह रावत, ड्रीम प्रोजेक्ट का काम रोका गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget