एक्सप्लोरर

Uttarakhand: रुद्रपुर में शादी समारोह में शामिल हुए युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी रंजिश का मामला

Rudrapur: उत्तराखंड के रुद्रपुर में शादी समारोह में शामिल हुए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

Rudrapur Murder: रुद्रपुर में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इस शादी में शामिल हुए एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. रुद्रपुर के नैनीताल रोड (Nainital Road) पर स्थित आहूजा धर्मशाला में रविवार देर रात विवाह समारोह चल रहा था जिसमें रामपुर जिले (Rampur) का रहने वाला युवक संजय पाल भी शामिल होने के लिए पहुंचा था. इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर उसकी किसी से बहस हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया. युवक को चाकू मारने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

आपसी रंजिश में ले ली जान
खबर के मुताबिक रविवार रात यूपी के चंदौसी निवासी सोनू की बारात रुद्रपुर आई हुई थी. इस शादी समारोह में रामपुर के रहने वाले संजय पाल अपने भाई और बहनोई के साथ शामिल हुए थे. इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया. जिसके बाद युवकों ने उस पर हमला कर दिया. इस दौरान संजय के छोटे भाई नितिन पाल पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया जिसमें चाकू नितिन के हाथ में लगा और वो घायल हो गया. इसके बाद आरोपियों ने संजय पाल पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद मौके से फरार हो गए. 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस हत्या से विवाह कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश को लेकर लग रहा है. पुलिस ने भरोसा दिलाया की आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें.

Exclusive: आखिरी चरण की वोटिंग से पहले अखिलेश और सीएम योगी ने की abp न्यूज से बात, जीत को लेकर किए ये दावे

UP Election 2022 : बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी में केवल ब्राह्मणों के लिए है परिवारवाद की नीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget