एक्सप्लोरर

मुरादनगर हादसे के जिम्‍मेदार ठेकेदार, इंजीनियर से नुकसान की पाई-पाई वसूलेगी सरकार, रासुका के तहत चलेगा मुकदमा

मुरादनगर दुर्घटना के मुख्‍य आरोपी ठेकेदार अजय त्‍यागी समेत अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले में सीएम ने कमिश्‍नर और डीएम से स्‍पष्‍टीकरण भी मांगा है.

लखनऊ: मुरादनगर दुर्घटना के लिए जिम्‍मेदार ठेकेदार और अफसरों को योगी सरकार कड़ा सबक सिखाने जा रही है. घटना से नाराज मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने निर्माण कार्य में हुए सरकारी धन के नुकसान के साथ ही मृतकों के परिवार को दी जा रही सहायता राशि की भरपाई भी जिम्‍मेदार ठेकेदार और इंजीनियरों से करने के निर्देश दिए हैं. नुकसान के साथ आश्रितों को दी जा रही मुआवजा राशि की भरपाई पहली बार ठेकेदार और अफसरों से की जाएगी.

अफसर होंगे जिम्मेदार मंगलवार को अफसरों के साथ बैठक में मुख्‍यमंत्री ने साफ कर दिया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता मानक से कम मिली तो डीएम और कमिश्‍नर इसके लिए जिम्‍मेदार होंगे. ठेकेदार और इंजीनियरों के साथ डीएम, कमिश्‍नर के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हर जिले में निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता की जांच के लिए टास्‍क फोर्स गठि‍त की गई है. जिले में हो रहे सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्‍ता की टास्‍क फोर्स औचक जांच करेगी. मुख्‍यमंत्री ने हर बड़े प्रोजेक्‍ट की कम से कम 3 बार औचक गुणवत्‍ता जांच कराने और उसकी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं. उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्‍तर पर लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी.

खामियाजा भुगतने के लिए रहें तैयार मुख्‍यमंत्री ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों से गुणवत्‍ता मानक के दिशा निर्देश जारी करने को कहा है. उन्‍होंने कहा कि मानक से विपरीत गुणवत्‍ता मिली तो ठेकेदार, इंजीनियरों के साथ जिम्‍मेदार प्रशासनिक अफसरों को भी खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा.

सहायता राशि दिए जाने के निर्देश मुख्‍यमंत्री ने मुरादनगर हादसे के हर मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं. आवासहीन आश्रितों को आवास उपलब्‍ध कराने के निर्देश भी सीएम ने अधिकारियों को दिए हैं. दुर्घटना के लिए जिम्‍मेदार ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश मुख्‍यमंत्री ने अफसरों को दिए हैं. सीएम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए जो उत्‍तर प्रदेश में कार्य कर रहे ठेकेदारों और अफसरों के लिए एक सबक हो. सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश गौरतलब है कि, मुरादनगर दुर्घटना के मुख्‍य आरोपी ठेकेदार अजय त्‍यागी समेत अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले में सीएम ने कमिश्‍नर और डीएम से स्‍पष्‍टीकरण भी मांगा है. मुख्‍यमंत्री ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं.

ये भी पढ़ें:

गाजियाबाद हादसा: एक्शन में योगी सरकार, आरोपियों पर होगी NSA के तहत कार्रवाई

कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का सीएम योगी ने लिया जायजा, कहा- टीकाकरण में हो पारदर्शिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP BJP: यूपी चुनाव से पहले जिला संगठनों के बदलाव में जुटी BJP, महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला
यूपी चुनाव से पहले जिला संगठनों के बदलाव में जुटी BJP, महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला
LPG Crisis News Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
LPG Crisis Live: 'वड़ा पाव से नहीं होगा बच्चों का गुजारा,' महाराष्ट्र में सिलेंडर की कालाबाजारी, इंडक्शन की बढ़ी डिमांड
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Lucknow News: शादी समारोह में बवाल, पार्षद पर मेहमानों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, कई हिरासत में
Lucknow News: शादी समारोह में बवाल, पार्षद पर मेहमानों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, कई हिरासत में

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget