एक्सप्लोरर

Mulayam Singh Birthday: मुलायम सिंह यादव का साइकिल से था खास कनेक्शन, जानें- क्यों बनाया था पार्टी का चुनाव चिह्न?

Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary: मुलायम सिंह यादव को साइकिल से बहुत प्यार था. वो पढ़ाई के लिए घर से बहुत दूर जाते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से उन्होंने पिता से साइकिल नहीं मांगी.

Mulayam Singh Yadav News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और 'धरती पुत्र' के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की आज यानी 22 नवबंर को जयंती है. इस अवसर पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. वहीं सैफई में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. साधारण किसान परिवार में जन्में मुलायम सिंह ने देश की सियासत में अपना अलग ही मुकाम बनाया है. उनसे जुड़ी कई कहानियां हैं. मुलायम सिंह को साइकिल से खास लगाव था, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन यही साइकिल यूपी की सियासत की बड़ी पहचान बनेगी. 

मुलायम सिंह यादव का जन्म इटावा में 22 नवंबर 1939 को गरीब किसान परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम सुघर सिंह यादव और माता का नाम मूर्ति देवी था. सुघर सिंह के पांच बेटों में मुलायम सिंह तीसरे नंबर पर थे. उन्होंने शुरुआती पढ़ाई स्थानीय परिषदीय स्कूल से की. स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कॉलेज में कदम रखा. डिग्री कॉलेज की पढ़ाई के लिए वो घर से 20 किमी दूर अपने दोस्त रामरूप के साथ जाते थे. 

मुलायम सिंह को साइकिल से क्यों था प्यार
मुलायम सिंह यादव पर लेखक फ्रेंक हुजूर द्वारा लिखी एक किताब द सोशलिस्ट में उनके साइकिल प्रेम का जिक्र किया गया है. मुलायम सिंह पढ़ाई के लिए अपने दोस्त रामरूप के साथ जाते थे. उन्हें साइकिल की बहुत जरूरत थी, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उन्होंने कभी पिता से साइकिल नहीं मांगी. 

इस किताब में उनके मित्र रामरूप के हवाले से बताया गया है कि एक बार वो इटावा के ही उजियानी गांव से गुजर रहे थे, तो वहां कुछ लोग ताश खेल रहे थे. इस गांव के राम प्रकाश गुप्ता ने ये शर्त रखी थी कि जो जीतेगा उसे इनाम में रॉबिनहुड साइकिल मिलेगी. फिर क्या था मुलायम सिंह ताश खेलने बैठ गए और जीत भी हासिल की. इसके बाद उन्हें साइकिल इनाम में मिली. 

साइकिल को क्यों बनाया चुनाव चिह्न
ये साइकिल मुलायम सिंह यादव के जीवन भर साथ रही. कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव साइकिल पर ही गांव-गांव जाकर लोगों से मिलते थे और बात करते थे. तीन बार विधायक बनने के बाद भी उन्होंने 1977 तक साइकिल की सवारी की. उन्होंने जब अपनी पार्टी बनाई तो इसका चुनाव चिह्न भी साइकिल रखा. वो कहते थे कि साइकिल चिह्न गरीबों, किसानों और मजदूर वर्ग की पहचान है. 

UP Politics: 'गुजरात नहीं लखनऊ में कराते मैच तो मिलता भगवान विष्णु का आशीर्वाद' IND VS Aus मैच पर बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget