एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh News DGP: शामली के रहने वाले हैं डीजीपी मुकुल गोयल, जानिए उनके बारे में

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश पुलिस के नए डीजीपी बन गए हैं. मुकुल गोयल मूल रूप से शामली जिले के रहने वाले हैं.

Uttar Pradesh News DGP उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) 1987 बैच के आईपीएस मुकुल गोयल को बनाया गया है. बुधवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन नामों में से मुकुल गोयल को चुन लिया है. 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले हैं. आईपीएस मुकुल गोयल वर्तमान में बीएसएफ के एडीशनल डीजी आपरेशंस के पद पर कार्यरत हैं. 

बीएसएफ के एडीजी मुकुल गोयल आजमगढ़ के एसपी और वाराणसी, गोरखपुर, सहरानपुर, मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं. वह कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं. इसके अलावा मुकुल गोयल केंद्र में आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ में भी काम कर चुके हैं. यूपी में एडीजी रेलवे, सीबीसीआईडी और अखिलेश यादव की सरकार में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी रह चुके हैं.

मुकुल ने आईआईटी की पढ़ाई खड़गपुर से की. साल 1987 में वह भारतीय पुलिस सेवा में आए. मुकुल गोयल मेरठ में कप्तान और डीआइजी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं. पांच मई, 2002 से 24 सितंबर, 2003 तक वे मेरठ के एसएसपी रहे. प्रमोट होकर यहीं डीआईजी बने. 6 महीने बाद उनका तबादला हो गया था.

संघ लोक सेवा आयोग की बैठक में तय हुआ नाम
दिल्ली में मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग की बैठक में अगले डीजीपी को लेकर तीन अधिकारियों का पैनल तय कर दिया था. नए डीजीपी की रेस में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस मुकुल गोयल सबसे आगे थे. गोयल केंद्र में बीएसएफ में एडीजी हैं. इनके अलावा इसी बैच के आईपीएस तथा वर्तमान में डीजी ईओडब्ल्यू डा. आरपी सिंह का भी नाम शामिल था. दोनों अफसरों ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी.

30 जून को रिटायर हुए एचसी अवस्थी
इससे पहले, उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी आज 30 जून को रिटायर हो गए. रिटायरमेंट के साथ ही उन्होंने अपना चार्ज छोड़ दिया था. एचसी अवस्थी ने यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को डीजीपी का चार्ज सौंपा था.

ये भी पढ़ें:

Happy Birthday Akhilesh Yadav: पढ़ें- यूपी के सबसे युवा सीएम से सपा अध्यक्ष तक का सफर

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बेचैनी की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget