एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मुख्तार के बेटे उमर क्यों नहीं कर रहे अफजाल अंसारी का चुनाव प्रचार? खुद दिया जवाब

UP Lok Sabha Election 2024: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा है कि पूर्वांचल की हर सीट पर भाजपा को 50 से डेढ़ लाख तक के वोटों का नुकसान हुआ है.

Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर लोकसभा सीट पर अब लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है. जिसकी वजह मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी की भतीजी नुसरत अंसारी दोनों का पर्चा दाखिल किया जाना है. अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुसरत अंसारी दोनों ने 13 मई (सोमवार) को नामांकन दाखिल कर दिया है. नुसरत के ही चुनाव लड़ने के कयास लगाये जा रहे हैं. अफजाल अंसारी के सामने कानूनी पेचीदगियां हैं जिसकी वजह से उनके चुनाव लड़ने पर सस्पेंस है. दूसरी तरफ बीजेपी से पारसनाथ राय प्रत्याशी हैं जो कि मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं जिसकी वजह से इस सीट पर सबकी नजर है.

अफजाल अंसारी के चुनाव प्रचार के केंद्र में अभी भी मुख्तार अंसारी ही हैं और वो मुख्तार की मौत का जिक्र लगातार कर रहे हैं. उनकी चुनावी सभाओं में या चुनाव प्रचार में कहीं भी मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी नजर नहीं आ रहे थे, जिसकी वजह से अंसारी परिवार में सबकुछ ठीक नहीं होने की चर्चा आम थी. लेकिन सोमवार को इसपर विराम लग गया. अफजाल और नुसरत के नामांकन में उमर अंसारी पहुंचे थे और नामांकन के बाद सपा कार्यालय लोहिया भवन पर उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित भी किया.

क्यों प्रचार अभियान से दूर हैं उमर?
इस दौरान उमर ने कहा कि चुनाव अपने अंतिम चरण में है और आपको हमें लोगों के साथ रहना है. सिर्फ वोट डालना जरूरी नहीं है, वोटों को डलवाना भी जरूरी है. केस मुकदमों की वजह से मैं चुनाव प्रचार में आपके बीच नहीं आ सका. मेरे ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा है, लेकिन आप सबने देखा है कि हमने संयम नहीं खोया है. मेरे पिता की सुनियोजित हत्या हुई है. उसे मैं मौत नहीं, हत्या मानता हूं, बावजूद उसके जो जन सैलाब उनके जनाजे में उमड़ा उससे सरकार की आंखें खुल गई हैं.

उन्होंने कहा कि जिन्होंने सोचा था कि इस साजिश को अंजाम देकर लाभ लेंगे वो टोटल बैक फायर हो चुका है. आज पूर्वांचल की हर सीट पर भाजपा को 50 से डेढ़ लाख तक के वोटों का नुकसान हुआ है. हम लोग कभी जात मजहब की राजनीति नहीं करते हैं. कोई हमारे दरवाजे आता है तो हम उसका आंसू पोछने का काम करते हैं. हमारा दिन भी हमें यही सिखाता है. 

UP Politics: 'BJP ने Google पर 100 करोड़ का प्रचार करने का रिकॉर्ड बनाया'- अखिलेश यादव

मेरे दादा, परदादा और पर-नाना ने दी कुर्बानियां- उमर
भाजपा पर हमलावर उमर ने आगे कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव है. लेकिन जिस परिवार में 12 स्वतंत्रता सेनानी हों, उनको किन शब्दों संबोधित किया जा रहा है ये किसी से छिपा नहीं है. इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा, ईश्वर उनको अक्ल दे हिदायत दे यही दुआ करता हूं. लेकिन ये जरूर कहूंगा कि जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था तब मेरे दादाओं, परदादाओं और पर-नानाओं ने कुर्बानियां दी हैं. आप हमें कहते हो आतंकवादी, भू-माफिया, गुंडा और अपराधी कहते हो. आप मुकदमें तो गिना देते हो लेकिन ये नहीं बताते कि कितने मुकदमों में वो बरी हो चुके हैं.

मुख्तार अंसारी के बेटे ने कहा कि लोग मेरे पिता पर  65 से ज्यादा मुकदमें बताते हैं, जिसमें 45 में वे बरी हो चुके हैं. एक मुकदमा 2005 में जेल जाने से पहले का था और बाकी सारे मुकदमें झूठे हैं. हमारे बाबा सांसद जी पर झूठा मुकदमा लगा कर गैंगस्टर एक्ट में सजा करा दी गई. जिसके मूल केस में वो बरी हो चुके हैं. बड़ी जिम्मेदारी से बताना चाहता हूं कि हमें खरीदने की भी कोशिश की गई पर हम बिके नहीं. हमारे पास ऑफर भेजा गया लेकिन हम नहीं बिके. जब नहीं बिक तो मेरी मां पर सोलह मुकदमें लगाए गए

(आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget