एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को पड़ा दिल का दौरा, कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mukhtar Ansari Health Update: बांदा जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है. हार्ट स्ट्रोक की शिकायत पर मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Mukhtar Ansari Health News: बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर बिगड़ी है. इसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. बांदा जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है. हार्ट स्ट्रोक की शिकायत पर मुख्तार अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जल्द ही अस्पताल से मुख्तार अंसारी की रिपोर्ट जारी की जाएगी.

वहीं मुख्तार अंसरी के बेटे उमर अंसारी के मुताबिक दिन में भी एक बार मुख्तार अंसारी बेहोश हुआ था. वहीं मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी का भी यही कहना है कि अभी तक परिवार के पास कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. मुख्तार के वकील मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं और अभी तक प्रशासन ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. आज दोपहर 3.30 बजे मुख्तार अंसारी की अपने बेटे उमर अंसारी से बात हुई है उमर के मुताबिक मुख्तार ने अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी थी.

इससे पहले जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की 26 मार्च को तबीयत बिगड़ी थी, इस दौरान भी उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. इस दौरान मुख्तार के सांसद भाई अफजाल अंसारी ने बताया था कि उसके भाई ने दावा किया है कि जेल में उन्हें दो बार खाने में जहर दिया गया है.

मऊ से कई बार विधायक रह चुका है मुख्तार अंसारी

इससे पहले 21 मार्च को बाराबंकी की अदालत में डिजिटल माध्यम से हुई सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी के वकील ने अदालत में कहा थि कि मुख्तार को जेल में "धीमा जहर" दिया गया है जिससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही है. इस दौरान मुख्तार के वकील ने कोर्ट में कहा था कि जेल में बंद मुख्तार की जान को खतरा है. बता दें कि मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को विभिन्न मामलों में सजा सुनाई गई है और वह इस समय बांदा की जेल में निरुद्ध है. मुख्तार अंसारी पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, नयी दिल्ली और कई अन्य राज्यों में लगभग 60 मामले लंबित हैं.

UP Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार में जान झोंक रहे बीजेपी के दिग्गज नेता, विपक्ष अभी तक प्रत्याशी चयन में है उलझा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला: प्रमोद नौटियाल को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भेजा गया जेल
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव
गाजियाबाद में ऑनर किलिंग! प्रेम संबंध से नाराज भाई ने बहन का गला काटा, खेत में फेंका शव

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget