एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्व DSP का सनसनीखेज दावा- मुलायम सरकार हर कीमत पर उसे बचाना चाहती थी

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई. वह बांदा जेल में बंद था. अब यूपी पुलिस के पूर्व अधिकारी ने एक किस्सा याद किया है.

Mukhtar Ansari Death News: मुख्तार अंसारी की गुरुवार शाम को मौत हो गई. वह बांदा स्थित जिला कारागार में साल 2021 से बंद थे. हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अंसारी की मौत के बाद पूर्व डीएसपी शैलेन्द्र सिंह ने उससे जुड़ा एक किस्सा याद किया है. उन्होंने दावा किया कि मुलायम सिंह की सरकार अंसारी को बचाना चाहती थी और मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया.

सिंह ने कहा कि 20 साल पहले, 2004 में मुख्तार अंसारी का साम्राज्य चरम पर था. वह उन इलाकों में खुली जीप में घूमता था जहां कर्फ्यू लगा हुआ था. उस समय मैंने एक लाइट मशीन गन बरामद की थी, इससे पहले या उसके बाद कोई बरामदगी नहीं हुई थी.  मैंने उन पर पोटा भी लगाया, लेकिन मुलायम सरकार उन्हें किसी भी कीमत पर बचाना चाहती थी.

मुलायम सिंह ने अधिकारियों पर डाला था दबाव
शैलेंद्र सिंह ने दावा किया कि उन्होंने अधिकारियों पर दबाव डाला, आईजी-रेंज, डीआईजी और एसपी-एसटीएफ का तबादला कर दिया गया, यहां तक कि मुझे 15 दिन के भीतर इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया. उन्होंने कहा- लेकिन मैंने अपने इस्तीफे में अपना कारण लिखा और जनता के सामने रखा कि यह वही सरकार है जिसे आपने चुना था, जो माफियाओं को संरक्षण दे रही है और उनके आदेश पर काम कर रही है. मैं किसी पर एहसान नहीं कर रहा था, यह मेरा कर्तव्य था.

मुख्तार के किस्से बंया कर जब रो पड़े थे शैलेंद्र सिंह
शैलेंद्र सिंह उस वक्त रो पड़े थे जब मुख्तार अंसारी के किस्से को बंया कर रहे थे. उन्होंने मीडिया चैनल आजतक से बातचीत में बताया था कि 17 साल हम लोगों का कीमती समय जब बर्बाद होता है न तो कोई नहीं पूछता है, किस परिस्थिति में हम लोग जीते हैं. इतना कहने के बाद शैलेंद्र सिंह रो पड़े. उन्होंने ये भी कहा था कि मुझे नौकरी छोड़ने का दर्द नहीं है लेकिन किस परिस्थिति में हम लोग जीते हैं, हम लोग ही जानते हैं,किस तरह से जान बची है. उनसे जब पूछा गया कि आज भी आप खौफ में हैं तो उन्होंने कहा खौफ की बात नहीं है जिस राह पर चले हैं तो अब डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन परिवार को परेशानी होती है तो तकलीफ होती है.

Mukhtar Ansari Death News: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद योगी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- इनको सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget