एक्सप्लोरर

UP Politics: 15 घंटे के भीतर बदले मुख्तार अब्बास नकवी के सुर, रालोद ने दिखाई योगी सरकार को आंख

Kanwar Yatra 2024: योगी सरकार के इस फैसले पर एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने भी नाराजगी जाहिर की है. रालोद नेता रामाषीय राय ने इसका विरोध करते हुए फैसला वापस लेने की मांग की.

Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली खाने-पीने की दुकानों पर मालिकों की पहचान लिखने के आदेश दिए गए हैं जिसे लेकर सियासत गरमा गई है. राष्ट्रीय लोकदल ने योगी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी के तेवर अब नरम होते दिखाई दे रहे हैं. 

कांवड़ रूट पर दुकानदारों से पहचान लिखने के आदेश पर पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी नाराजगी जताई थी. उन्होंने इसे अति-उत्साही अधिकारियों का हड़बड़ी में गडबड़ी वाला आदेश बताया और कहा कि इससे अस्पृश्यता की बीमारी को बढ़ावा मिल संपत है. उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान होना ही चाहिए, पर अस्पृश्यता का संरक्षण नहीं होना चाहिए. 

मुख्तार अब्बास नकवी के बदले तेवर
इस बयान के 15 घंटे के अंदर ही उनके तेवर बदल गए हैं और अब वो इसे कंफ्यूजन बता रहे हैं. नकवी ने कहा कि अब सरकार ने इस कंफ्यूजन को दूर कर लिया है. नकवी ने कहा, एक सीमित प्रशासनिक दिशानिर्देश के कारण इस तरह का असमंजस हुआ था, मुझे खुशी है कि राज्य सरकार ने सारे सांप्रदायिक भ्रम को दूर किया है. जहां तक कांवड़ यात्रा का आस्था और सम्मान का सवाल है उससे किसी को कोई आपत्ति नहीं है. 

नकवी ने कहा, मेरा यही कहना है कि इस तरह के विषयों पर किसी को सांप्रदायिक भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. इस तरह का असमंजस किसी मुल्क, मजहब, मानवता के लिए अच्छा नहीं है. आस्था का सम्मान होना चाहिए और आस्था की सुरक्षा पर सांप्रदायिक सियासत नहीं होनी चाहिए. जिसे जहां से अच्छा लगे वो वहां से सामान खरीद सकता है." उन्होंने कहा कि मैं तो खुद कांवड यात्रा लेकर कई बार गया हूं. कई बार कांवडा यात्रा में इस तरह की शिकायत आती हैं. 

रालोद ने उठाए फैसले पर सवाल
दूसरी तरफ योगी सरकार के इस फैसले पर एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने भी नाराजगी जाहिर की है. रालोद नेता रामाषीय राय ने इसका विरोध करते हुए कहा कि इस फ़ैसले से सांप्रदायिक तनाव बढ़ेगा. ये गैर संवैधानिक फैसला है उन्होंने कहा कि इसे वापस ले लेना चाहिए. पश्चिमी यूपी रालोद का गढ़ कहा जाता है. यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय रालोद के साथ दिखाई देते हैं. 

एक तरफ जहां विपक्ष के साथ बीजेपी के सहयोगी भी इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार ने अब इस आदेश को और विस्तार देते हुए अब पूरे यूपी में ही लागू कर दिया है, सीएम योगी ने पूरे यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली खाने-पीने की दुकानों पर नाम लिखने के निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि कांवड़ यात्रा की शुचिता को बनाया जा सके. 

फिरोजाबाद में शराबमाफिया पर पुलिस का शिकंजा, 60 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget