एक्सप्लोरर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, 5 करोड़ रुपये किए दान

Maharashtra News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आज गुरुवार को बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना की. मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को 5 करोड़ दान दिए.

Mukesh Ambani Visit Badri Kedar Temple: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने गुरुवार को बद्रीनाथ (Badrinath) और केदारनाथ (Kedarnath) मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये दान दिए. मुकेश अंबानी के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समित्ति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद मुकेश अंबानी ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये और इस दौरान उन्होंने गीता पाठ पूजा में भाग लिया.

इसके बाद मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम में अपने गेस्ट हाउस कोकिला निवास में थोड़ी देर आराम करने के बाद हेली से वापस लौट गए. भगवान बदरी विशाल के प्रति मुकेश अंबानी की अटूट आस्था है और इसलिए वह हर साल भगवान बदरी विशाल के दर्शन करना नहीं भूलते हैं. मुकेश अंबानी ने सुबह 9.30 बजे भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और वह वेदपाठ गीता पाठ पूजा में शामिल हुए. मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने तुलसी माला अंग वस्त्र से उनका अभिनंदन किया और भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया. इसके बाद मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी भेंट की.

मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को 5 करोड़ रुपये चेक द्वारा दान किए. इसे लेकर मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय और मंदिर  समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने आभार जताया. उन्होंने कहा कि मंदिर समिति को प्रदान की गई धनराशि से मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों, धर्मशालाओं और संस्कृत विद्यालयों के संरक्षण में मदद मिलेगी. 

इसके साथ ही मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि अंबानी परिवार की श्री बदरी विशाल और श्री केदारनाथ भगवान के प्रति अगाध आस्था है. साल 2015 से हर साल उद्योगपति मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचते रहे हैं. श्री बदरीनाथ और केदारनाथ में यात्रियों की सुविधा के लिए जियो 5जी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उनके द्वारा कार्य शुरू किया गया है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में डाक्टरों की तैनाती, आईसीयू सुविधा का भी उन्होंने भरोसा दिलाया है.

UP Politics: क्या अखिलेश यादव और शिवपाल को साथ लाने का प्रयास करेंगे नीतीश कुमार, जानिए- क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget