एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री से BJP सांसद रमेश अवस्थी ने की मुलाकात, कहा- 'फिर से शुरू होगी लाल इमली मिल'

UP News: लाल इमली मिल को फिर से शुरू करने के लिए बीजेपी कवायद कर रही है. सीएम योगी ने इस मिल को फिर से शुरू करने का वादा किया था. सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री से मुलाकात भी की.

Kanpur News: कानपुर में यूपी के सीएम योगी ने सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र में स्थापित बंद पड़ी लाल इमली मिल जोकि कानपुर की पहचान थी. जिसे दोबारा से चलाने का वादा किया था. अब बीजेपी सीएम के इस वादे को पूरा करने के लिए कवायत करती भी दिख रही है. उपचुनाव से पहले इस मिल को शुरू करने की खुशखबरी शायद कानपुर वालों को जल्द मिल जाए. कानपुर से बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री से मुलाकात कर  इस बात की उम्मीद जताई कि सीएम के वादे को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जल्द मंजूरी मिल सकती है.

कानपुर के जीआईसी ग्राउंड में कुछ दिन पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की थी. उपचुनाव को लेकर भी तैयारियां और जनता से बीजेपी को जिताने की अपील की थी इसी अपील के बीच सीएम ने चुनावी दांव भी लगाया था. कानपुर की बरसों से बंद पड़ी कानपुर शान और मिल उद्योग के लिए जानी जाने वाली लाल इमली मिल को एक बार फिर से शुरू करने का विश्वास जताया था. जिसको लेकर कानपुर से बीजेपी के सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय कपड़ा  मंत्री गिरिराज  से दिल्ली में मुलाकात की और कानपुर की लाल इमली मिल को चलाने की चर्चा की

इस सीट पर लंबे से सपा का कब्जा रहा
कानपुर में सीसामऊ सीट पर वैसे तो लंबे समय से सपा का कब्जा रहा है और इस सीट पर बीजेपी अपना कब्जा  करना चाहती है. जिसको लेकर कवायद तेज है और उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले वो यहां सपा और बीजेपी के बीच जीत और हार के अंतर को मिटा कर जीत हासिल करना चाहती है. ये अंतर महज ,12 हजार वोटों का रहा है. जिससे सपा के विधायक इरफान  सोलंकी बीजेपी से जीत कर इस सीट पर विधायक बने थे. दरअसल इस सीट पर 40 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता  है जो सपा के लिए एक बड़ा विनर फैक्टर साबित होता है.

मजदूर इस दावे को महज चुनावी जुमला मान रहे
वहीं इस लाल इमली मिल में काम करने वाले और इस मिल से रिटायर हो चुके मजदूर और कर्मी इसी विधानसभा क्षेत्र में रहते भी है. उनकी आबादी लगभग 12 हजार है जो मतदाता की भूमिका भी निभाते हैं. इसलिए इस सीट पर बंद पड़ी लाल इमली मिल को शुरू करने का दावा कर गए थे. हालांकि मजदूर इस दावे को महज चुनावी जुमला मान रहे हैं. लेकिन ये दावा हकीकत में बदला तो बीजेपी की इस सीट पर जीत भी पक्की मानी जा रही है. क्योंकि मजदूरों ने इस बात का ऐलान भी कर दिया था की अगर उनका बकाया वेतन  सरकार ने दिला दिया तो भी वो इस उपचुनाव में बढ़ चढ़कर बीजेपी को वोट करेंगे.

कपड़ा मंत्री से मिले कानपुर के बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री से हुई है. मिल को पुनः शुरू करने की चर्चा भी हुई है. उनकी ओर से मिले आश्वासन से वो संतुष्ट भी है. जल्द ही मिल भी शुरू होगी और मजदूरों का बकाया भी उन्हें उसे पहले दिया जाएगा. क्योंकि बीजेपी जो कहती है वो करती भी है.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़: मुस्लिम लड़के ने नाम बदलकर हिंदू लड़की से की शादी, न्यूड Video वायरल करने की दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget