एक्सप्लोरर

UP: युवक ने छेड़खानी का वीडियो भेजा तो मां-बेटी ने पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान, पढ़ें सनसनीखेज मामला

यूपी के गोंडा में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की हरकत से तंग आकर मां-बेटी ने अपनी जान दे दी. उनका शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया.

गोंडा: गोंडा में बीती रात उस समय थाना तरबगंज क्षेत्र के बेलसर ब्लॉक के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक पेड़ से एक दलित घर की मां-बेटी का लटकते हुए शव मिला. गांव के दबंग युवक लगातार युवती के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहा था. लेकिन जब हद तब हो गई जब छेड़खानी का वीडियो बनाकर आरोपी युवक ने लड़की के घरवालों व उसके पति के पास भेज दिया. इसी बात से परेशान होकर मां-बेटी ने एक ही पेड़ से लटक कर जान दे दी. घटना के बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस फ़ोर्स ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शव को कब्जे में ले लिया. परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

पुलिस अधीक्षक ने खुद इस बात को स्वीकारा है कि, छेड़खानी से आहत होकर दोनों ने जान दे दी है. तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. लेकिन जिस तरीके से मौजूदा मिशन नारी शक्ति के तहत हर थाना स्तर पर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है तो आखिरकार 6 महीने से हो रही छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

वहीं, जिस तरीके से छेड़खानी जैसे अपराधों में पुलिस ने सुलह समझौता करवा कर पूरे मामले का रफा-दफा पहले ही कर दिया था. उसी दौरान कानूनी कार्रवाई हो गई होती तो आज शायद यह दोनों मां-बेटी जिंदा होती लेकिन ऐसी कार्रवाई से क्या, जब मौत के बाद किसी को न्याय मिले. पीड़ित परिवार दलित समाज से है.

सुलह होने के बाद करता रहा छेड़खानी

वहीं, पूरे मामले पर मृतक के परिजनों का कहना है कि, आज से 6 महीने पहले गांव का एक युवक छेड़खानी की घटना को लगातार अंजाम दे रहे था. गांव के सत्यम सिंह छेड़खानी कर रहे थे इसको लेकर मारपीट भी हुई थी. हम लोग और सत्यम सिंह चौकी भी गए थे. चौकी पर जाने के बाद सुलह हो गई थी. जब सुलह होने के बाद फिर से छेड़खानी कर रहे थे. छेड़खानी का वीडियो बनाने के बाद लड़की के पति व उसके घर वालों को जब वीडियो भेज दिया, उसके चलते परेशान होकर मां बेटी ने एक ही पेड़ से लटक कर जान दे दी.

आरोपी युवक हिरासत में

वहीं, जब पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, बीती रात तरबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला व उसकी विवाहिता बेटी की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली. इसकी सूचना पुलिस को मिली थी. मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूरे मामले की जांच चल रही है. परिजनों से जब पूछताछ की गई तो परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी व परेशान कर रहा था. जिससे आहत होकर इन लोगों ने फांसी लगाई है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें.

DMSRDE की महिला जूनियर इंजीनियर ने सुसाइड किया, पति दहेज के लिये कर रहा था प्रताड़ित

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम
UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget