एक्सप्लोरर

फर्जी IPS बन लड़कियों से करता था चैटिंग, असली IPS को मां-बेटी करने लगी ब्लैकमेल; तीनों गिरफ्तार

बरेली में लोगों को धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक शख्स आईपीएस बनकर फेसबुक पर लड़कियों से चैटिंग करता था, जबकि मां-बेटी द्वारा असली आईपीएस को ब्लैकमेल करने के आरोप में जेल भेजा गया है।

बरेली, एबीपी गंगा। कहते हैं लालच बुरी बला है और ऐसे ही लालच ने तीन अलग-अलग लोगों को एक ही मामले में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। एक ने फेसबुक पर आईपीएस की फोटो लगाकर फर्जी आईडी से सैकड़ों लड़कियों से चैटिंग शुरू कर दी, तो फर्जी चैटिंग के आधार पर एक लड़की और उसकी मां ने असली आईपीएस अफसर का जीना हराम कर दिया। आईपीएस से बिना मिले, बिना बात किए, यौन शोषण के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उनके पिता को धमकाने और अवैध वसूली की कोशिश शुरू कर दी। धोखधड़ी के आरोप में इन तीनों को ही जेल भेज दिया गया है।
बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जीवन में बड़े -बड़े सपने देखने चाहिए, पर बिना मेहनत के बड़े सपने देखने वाले अक्सर कानून के गुनहगार हो जाते है। ऐसा ही हुआ बरेली में।
जानते है पूरा मामला क्या है?
दरअसल, बरेली के रहने वाले  नूरल हसन एक साफ सुथरी छवि के आईपीएस अफसर हैं, जो फिलहाल महाराष्ट्र के एक जिले में एसपी के पद पर तैनात है। सामान्य परिवार से आईपीएस तक पहुंचने के चलते वह सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। उनकी एक फोटो दिल्ली के रहने वाले जावेद नाम के शख्स को एक ग्रुप पर मिल गई। उसने उसे अपने प्रोफाइल में लगा लिया। फिर तो उसे चारों तरफ से फ्रेंड रिक्वेस्ट आने लगीं, जिनमें सबसे ज्यादा लड़कियों की थी। फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वालों में बरेली की एक लड़की भी शामिल थी।आरोपी जावेद आईपीएस बनकर लड़कियों से चैट करने लगा। धीरे-धीरे उसे इस खेल में मजा आने लगा।
वहीं, दूसरी तरफ बिना मेहनत के सुनहरे ख्वाब देखने वाली कुछ लड़कियों ने उसे आईपीएस समझकर उससे दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी। कुछ ने खुली और अंतरंग  बातचीत शुरू कर दी और शादी के वादे भी शुरू हो गये। उन्हीं में से बरेली की एक लड़की मेहनाज भी थी। जो आईपीएस के नाते शादी करने को कुछ ज्यादा ही उतावली होने लगी, तो जावेद ने उससे बात बंदकर दी।
फर्जी आईपीएस जावेद ने जब बातचीत बंद की तो मेहनाज और उसकी मां ने असली आईपीएस नूरल हसन के पिता और उनसे संपर्क करना शुरू किया। उनके पिता ने सारे सबूत दिखाए, कि ये कोई फर्जी है। उनका बेटा नहीं है, पर  युवती आईपीएस से शादी की जिद पर अड़ गई। शादी न करने की स्थिति में उसने बदनाम करने, सुसाइड कर लेने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। जिससे परेशान हो उनके पिता ने पुलिस में फर्जी आईडी बनाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और जांच में साफ होने के बाद भी ब्लैकमेल करने और अवैध वसूली में दोनों मां-बेटी के खिलाफ भी मुकदमा लिखवाया।
वहीं, खुद को फंसता देख दोनों मां-बेटी कभी माफी मांगें, तो कभी आक्रामक हो जाएं। पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग, मैसेज और कॉल रिकॉर्ड के सबूतों के आधार पर फर्जी आईपीएस बन चैटिंग करने वाले जावेद और ब्लैकमेलिंग कर शादी का दबाव बनाने और अवैध वसूली करने की कोशिश करने वाली शातिर मां- बेटी को जेल भेज दिया है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget